Sonbhadra News: करंट से महिला की मौत पर परिजनों से मिलने पहुंचे घोरावल विधायक, अधीक्षण अभियंता को दिया जेई को हटाने का निर्देश.
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत पावरहाउस उपकेंद्र 33/11 के डोंगिया फीटर पर सुकृत गांव की निवासिनी की करंट लगने से शुक्रवार को मौत हो गईं थी। घटना की जानकारी होते ही विधानसभा घोरावल के वर्तमान विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य ने परिजनों से मुलाकात की और ग्रामीणों के सामने ही एक्सईएन को जेई को हटाने का निर्देश दिया।
sonbhadra
11:58 PM, Sep 3, 2025
Share:


दुःखद घटना के बाद परिजनों से मुलाक़ात करते भाजपा विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में सुकृत पावरहाउस उपकेंद्र के डोंगिया फीडर पर एक दुःखद घटना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलने पर घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। परिजनों ने बताया कि जेई सुशील गुप्ता ने शुरू में फोन नहीं उठाया। बाद में फोन उठाकर उन्होंने लापरवाही दिखाते हुए एसडीओ, एक्सईएन और एसई से बात करने को कहा।
दरअसल सुकृत गांव की 45 वर्षीय मंजू देवी पत्नी राजू प्रजापति की करंट लगने से मौत हो गई। जेई सुशील गुप्ता पर आरोप है कि अकस्मात बिजली काटने की बात कहने पर उनके द्वारा कहा गया कुछ भी हुआ है हम क्या करें, जाओ एसी और एक्सियन से बात करो। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जेई सुशील गुप्ता द्वारा विलंब करने तथा लापरवाही की वजह से ही महिला की जान चली गई। पीड़ित परिवार से पुरी जानकारी मिलने पर भाजपा विधायक ने मौके पर ही सोनभद्र एक्सियन को फोन कर जेई को हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
मामला जब राज्यमंत्री संजीव कुमार गोड़ तक पहुंचा, तो उन्होंने विद्युत विभाग के एमडी को जेई के खिलाफ कार्रवाई करने का पत्र भेज दिया। सैकड़ों ग्रामीणों ने जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वही जिला पंचायत सदस्य मधुपुर का आरोप है कि कुछ उच्च अधिकारी जेई को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि जेई अक्सर उपभोक्ताओं से लाखों खर्च कर नियुक्ति पाने की बात कहते है और कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता ऐसा जेई द्वारा कहने की बात ग्रामीणों द्वारा कही जा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जेई को नहीं हटाया गया तो वे बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
मामले को लेकर उच्च अधिकारी का कहना है मामला गंभीर है और घटना को लेकर विभागीय नियमानुसार विभाग जांच कर अपना कार्य करेगा। मामला तूल पकड़ने और विधायक व राज्य मंत्री के हस्तक्षेप के बाद भी पीड़ित परिवार को न्याय मिलता है की नहीं और जेई को उच्च अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की मांग पर हत्या जाता है की नहीं ये आने वाला समय ही बताएगा।



