Sonbhadra News: युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव.
ओबरा थाना क्षेत्र में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान अर्चना निवासी सेक्टर-10 के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को नहाने की बात कहकर निकली थी, देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह मृतका की बहन जब उसे खोजते हुए दूसरे घर पहुंची तो अर्चना का शव फांसी के फंदे से लटका मिला।
sonbhadra
6:35 PM, Apr 4, 2026
Share:


परिजनों के अनुसार शुक्रवार दोपहर घर से नहाने की बात कहकर निकली थी युवती।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जनपद के ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-10 में एक 20 वर्षीय युवती द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान अर्चना (पुत्री स्वर्गीय राधेश्याम चौधरी निषाद) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों समेत पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर अर्चना घर पर खाना खाने के बाद यह कहकर निकली थी कि वह सेक्टर-03 स्थित पुराने घर पर नहाने जा रही है और जल्द लौट आएगी। देर रात तक घर वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह अर्चना की बहन अतिमा उसे खोजते हुए पुराने घर पहुंची। जैसे ही वह अंदर गई, उसने अर्चना का शव कमरे में पाइप से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका हुआ देखा। यह दृश्य देखकर वह घबरा गई और तुरंत परिजनों को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची ओबरा थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, अर्चना चार बहनों और दो भाइयों में से एक थी। परिवार के अधिकांश सदस्यों की शादी हो चुकी थी, जबकि अर्चना और उसकी एक बहन की शादी अभी बाकी थी। बहन ने यह भी बताया कि अर्चना किसी युवक से बातचीत करती थी। पुलिस द्वारा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। मृतका का पुस्तैनी घर प्रयागराज में बताया जा रहा है, जहां से उसकी मां घटना की सूचना मिलते ही ओबरा के लिए रवाना हो गई।
