ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news girl dies after falling due to breaking of wood kept on a well

Sonbhadra News: कुएं पर रखी लकड़ी टूटने से युवती की गिरकर मौत.

बभनी के सवांकुंड नधिरा गांव में कुएं में गिरने से 18 वर्षीय युवती सोनामती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुएं पर रखी लकड़ी टूटने से युवती असंतुलित होकर गहरे कुएं में जा गिरी। कुएं के पास चप्पल मिलने पर ग्रामीणों को हादसे का अंदेशा हुआ, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजा।

sonbhadra

7:00 PM, Oct 4, 2026

Share:

Sonbhadra News: कुएं पर रखी लकड़ी टूटने से युवती की गिरकर मौत.
logo

बभनी में कुएं में गिरी युवती की मौत के बाद मौके पर जुटे ग्रामीण, पुलिस ने की जांच।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी थाना क्षेत्र के सवांकुंड नधिरा गांव में रविवार दोपहर कुएं में गिरने से एक युवती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुएं पर रखी लकड़ी टूटने से युवती अचानक गहरे कुएं में जा गिरी। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सवांकुंड नधिरा गांव निवासी बहादुर की पुत्री सोनामती (18) रविवार दोपहर करीब एक बजे कुएं के पास गई थी। इसी दौरान कुएं पर रखी लकड़ी टूट गई और वह असंतुलित होकर कुएं में गिर गई। काफी देर तक उसके दिखाई नहीं देने पर परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुट गए। कुएं के पास चप्पल पड़ी मिलने पर ग्रामीणों ने युवती के कुएं में गिरने की आशंका जताई। इसके बाद कुएं में तलाश शुरू की गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मृतिका के पिता ने बभनी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.