Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थिति में युवती का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस.
बभनी थाना क्षेत्र के रम्पाकुरर गांव में सोमवार सुबह 23 वर्षीय युवती सुकमन का शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार, घटना से पहले युवती का फोन पर किसी से विवाद हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
sonbhadra
9:36 PM, Mar 23, 2026
Share:


पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के रम्पाकुरर गांव में सोमवार को एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सुकमन (23) पुत्री अमरजीत के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10 बजे सुकमन किसी से मोबाइल फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मृतका के चचेरे भाई बल्लू के मुताबिक, फोन पर बातचीत के दौरान युवती का झगड़ा हो रहा था और उसने उसे वहां से डांटकर भगा दिया था। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर के अन्य सदस्य महुआ बीनने के लिए बाहर गए हुए थे। कुछ देर बाद जब घर के अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो परिजनों को संदेह हुआ। अंदर जाकर देखा तो सुकमन दुपट्टे के सहारे बड़ेर में फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। यह दृश्य देख परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
