ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news goat kids crying while waiting for their mother ajay kumar worried

Sonbhadra News: मां के इंतजार में बिलख रहे बकरी के बच्चे, अजय कुमार परेशान.

सिंदूरिया गांव में घर के बाहर बंधी काली बकरी को चोर स्कूटी पर लादकर फरार हो गए। पीड़ित ने बाइक से चोपन बैरियर तक पीछा किया, लेकिन आरोपी सलखन की ओर भाग निकले। सीसीटीवी फुटेज में वारदात कैद हुई है, वहीं बकरी के तीन बच्चे मां के इंतजार में परेशान हैं।

sonbhadra

1:15 PM, Sep 4, 2026

Share:

Sonbhadra News: मां के इंतजार में बिलख रहे बकरी के बच्चे, अजय कुमार परेशान.
logo

बकरी चोरी के बाद बरामद हुई बकरियों के साथ पीड़ित अजय कुमार और घटनास्थल की सीसीटीवी तस्वीर।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

चोपन थाना क्षेत्र के सिंदूरिया गांव में देर रात घर के बाहर बंधी काली बकरी चोरी होने का मामला सामने आया है। घर के मुखिया अजय कुमार के बाहर आने तक चोर बकरी को स्कूटी पर लादकर फरार हो गए। पीड़ित ने तत्काल बाइक से चोर का पीछा किया और चोपन बैरियर तक पहुंच गया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के बावजूद आरोपी सलखन की तरफ भाग निकला। चोरी की वारदात का कुछ हिस्सा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है। अजय कुमार के मुताबिक, वह बीती रात घर में सो रहे थे। इसी दौरान बाहर से कुछ आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वह बाहर निकलने लगे तो उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति उनकी बकरी को लेकर जा रहा है। अजय ने चोर को पकड़ने के लिए उसका पीछा किया, लेकिन जब तक वह उसके पास पहुंचते, आरोपी बकरी को स्कूटी पर लाद चुका था। इसके बाद चोर तेजी से मौके से फरार हो गया। अजय ने बताया कि उन्होंने बिना देर किए बाइक से चोर का पीछा शुरू कर दिया। पीछा करते हुए वह चोपन बैरियर तक पहुंचे, जहां पुलिस की पिकेट भी लगी हुई थी। इसके बावजूद चोर स्कूटी लेकर सलखन की ओर भाग निकला। पीड़ित ने बताया कि उसने काफी दूर तक आरोपी का पीछा किया, लेकिन उसे पकड़ने में सफलता नहीं मिली। घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसमें कुछ लोग बकरी को लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज पुलिस के लिए आरोपियों की पहचान में अहम साबित हो सकती है। उसने पुलिस से फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर बकरी बरामद कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर, चोरी हुई बकरी के 3 बच्चे (2 बकरा, 1 बकरी) अपनी मां के इंतजार में परेशान हैं। परिजनों के अनुसार, तीनों बच्चे मां के बिछड़ने के बाद ठीक से खाना नहीं खा रहे हैं और लगातार अपनी मां को ढूंढते हुए आवाज लगा रहे हैं। बच्चों की हालत देखकर परिवार के लोग भी चिंतित हैं। पीड़ित परिवार को उम्मीद है कि पुलिस जल्द कार्रवाई कर बकरी को बरामद करेगी और तीनों बच्चों को उनकी मां मिल सकेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.