ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news good news for track maintainers they will be able to become junior engineers without written examination

Sonbhadra news: ट्रैकमैन्टेनर्स के लिए खुशखबरी, बिना लिखित परीक्षा बन सकेंगे जूनियर इंजीनियर.

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) और ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के प्रयासों से ट्रैकमैन्टेनर्स की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर जूनियर इंजीनियर (रेल पथ) के 20 प्रतिशत पदों पर ट्रैकमैन्टेनर्स को बिना लिखित परीक्षा के पदोन्नति देने की मंजूरी दी है। पदोन्नति वरीयता सह योग्यता के आधार पर होगी।

sonbhadra

5:30 PM, May 21, 2026

Share:

Sonbhadra news: ट्रैकमैन्टेनर्स के लिए खुशखबरी, बिना लिखित परीक्षा बन सकेंगे जूनियर इंजीनियर.
logo

एआईआरएफ के प्रयासों से ट्रैकमैन्टेनर्स की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) के अपर महामंत्री मो. ज़्याऊद्दीन ने घोषणा की है कि अब ट्रैकमैन्टेनर्स को जूनियर इंजीनियर (रेल पथ) के पद पर पदोन्नति पाकर अधिकारी बनने का अवसर मिलेगा। यह पदोन्नति बिना किसी लिखित परीक्षा के वरीयता सह योग्यता के आधार पर दी जाएगी। रेलवे बोर्ड ने ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) और ईसीआरकेयू के प्रयासों के बाद इस पर सहमति दे दी है। पहले इंजीनियरिंग विभाग में सुपरवाइजर स्तर के इस पद पर पदोन्नति के लिए कर्मचारियों को एक कठिन विभागीय लिखित परीक्षा से गुजरना पड़ता था। एआईआरएफ ने इस प्रक्रिया को बदलने की मांग की, जिसमें ट्रैकमैन्टेनर्स को उनकी वरीयता के आधार पर विभागीय पदोन्नति कोटा (डीपीसी) के तहत पदोन्नत करने का प्रस्ताव रखा गया।

विज्ञापन

Img

विभिन्न स्तरों पर हुई बैठकों और उच्च स्तरीय अधिकारियों के समक्ष, यूनियनों ने लिखित परीक्षा की बाध्यता को समाप्त करने की तर्कसंगत मांग लगातार उठाई। इन अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप, रेलवे बोर्ड ने इस महत्वपूर्ण बदलाव को स्वीकार किया। रेलवे बोर्ड ने 15 मई को आदेश संख्या ई (एन जी )1/2020/पी एम 5/ 8 (ई-3325640) जारी किया। इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जूनियर इंजीनियर (रेल पथ) के 20 प्रतिशत पदों पर ट्रैकमैन्टेनर्स को बिना लिखित परीक्षा के, उनकी वरीयता सह योग्यता के आधार पर पदोन्नति दी जाएगी।ईसीआरकेयू चोपन वन के शाखा सचिव उमेश कुमार सिंह ने इस जानकारी की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रैकमैन्टेनर्स की यह एक पुरानी मांग थी। उन्होंने कहा कि ईसीआरकेयू और एआईआरएफ ने अपनी सक्रियता और विवेकपूर्ण तरीके से इस अवसर को उपलब्ध कराया है। जोनल सेक्रेटरी ओ.पी. शर्मा सहित ईसीआरकेयू के सभी नेतृत्व ने ट्रैकमैन्टेनर्स को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.