Sonbhadra News: पंचायत भवन का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी, जांच में जुटी पुलिस.
रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में चोरों का उत्पात लगातार जारी है। इसी क्रम में बीती रात चोरों ने ग्राम पंचायत लोढ़ी के पंचायत भवन पर धावा बोला और वहाँ पर लगे इनवर्टर, कम्प्यूटर सहित अन्य सामान की चोरी कर ग्राम पंचायत को हजारों रुपए का चूना लगा दिया।
sonbhadra
12:25 PM, Mar 9, 2026
Share:


चोर कंप्यूटर, टीवी, बैटरी, इन्वर्टर और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर समेत कई सामान ले उड़े।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में चोरी की घटना से स्थानीय लोग सकते में है। बीती रात चोरों ने ग्राम पंचायत लोढ़ी के पंचायत भवन को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात अज्ञात चोरों ने लोढ़ी गांव स्थित पंचायत भवन के प्रधान कक्ष और कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़ दिया। इसके बाद चोर वहां रखे कंप्यूटर, इनवर्टर, बैटरी, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर, माउस और की-बोर्ड समेत अन्य सामान उठा ले गए। चोरों ने पंचायत भवन में रखी आलमारी को भी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। सोमवार सुबह पंचायत भवन की केयरटेकर दुर्गा देवी जब वहां पहुंचीं तो दरवाजे का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी डायल 112 और लोढ़ी चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मामले की जानकारी मिलने पर मनोनीत ग्राम प्रधान लक्ष्मीनारायण पुत्र शिवपूजन भी मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों को कठोर दंड देने तथा प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। बढ़ते चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
