ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news government s zero tolerance policy failed in the district illegal mining prevalent with the connivance of officials unemployment rampant due to use of machines

Sonbhadra News: जिले में सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति विफल, अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध खनन का बोलबाला, मशीनों के प्रयोग से छाई बेरोजगारी.

मंगला प्रसाद नामक खदान में प्रतिबंधित नावों का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जा रहा है,बड़ी-बड़ी मशीनों का प्रयोग कर पहाड़ों को छलनी किया जा रहा है। नियमों के विपरीत सैकड़ों की संख्या में छेद करके ब्लास्टिंग की जा रही है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर कंप्रेसर और लोडिंग का काम जारी रहता है। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री पंकज गौतम ने अवैध खनन पर चिंता ज़ाहिर की है।

sonbhadra

4:36 PM, Oct 14, 2025

Share:

Sonbhadra News: जिले में सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति विफल, अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध खनन का बोलबाला, मशीनों के प्रयोग से छाई बेरोजगारी.
logo

प्रतिबंधित मशीनों का प्रयोग बड़े पैमाने पर।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

जिले में अवैध खनन का बोलबाला है, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति विफल होती दिख रही है। खनन और DGMS विभाग को IGRS और RTI के तहत बड़ी संख्या में शिकायतें मिली हैं, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हो रहा। क्योकि अधिकारी शिकायतों का संज्ञान नहीं लेते। बात करे बिल्ली मारकुंडी, ओबरा निवासी मंगला प्रसाद के पट्टे की तो दर्जनों व्यवसायियों ने सिंडिकेट बनाकर एक बड़े व्यवसायी को 2 साल की खनन की जिम्मेदारी सौंपी है।

Img

यह व्यवसायी निर्धारित रकबे के सीमांकन से कहीं अधिक खनन कर रहे है। पानी से भरी खदानों से पानी निकालने के लिए प्रतिबंधित बड़ी नावों का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जा रहा है, जो नियमों के विरुद्ध है। खनन में बड़ी-बड़ी मशीनों का प्रयोग कर पहाड़ों को छलनी किया जा रहा है। छेद करने के लिए दिन-रात कंप्रेसर मशीनें चल रही हैं।

Img

नियमों के विपरीत सैकड़ों की संख्या में छेद करके ब्लास्टिंग की जा रही है। रात के समय पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर कंप्रेसर और लोडिंग का काम जारी रहता है। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री पंकज गौतम ने अवैध खनन को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि खनन व्यवसायी और अधिकारी मिलकर सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति को विफल कर रहे हैं, जिससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है।

गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास खनन मंत्रालय होने के बावजूद, खनन अधिकारी और कुछ चुनिंदा व्यवसायी मिलकर अनियमितताओं को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

Img

गौतम के अनुसार, खदानों में भरे पानी को निकालने के लिए नावों पर मोटर लगाकर भारी मात्रा में पानी की निकासी की जा रही है, जो नियमों के विरुद्ध है। पंकज गौतम ने नावों पर मोटर लगाकर पानी निकालने की प्रथा को गलत बताते हुए इस पर पाबंदी लगाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही। उन्होंने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष उठाने का संकल्प लिया।

Img

इसके अतिरिक्त, खान सुरक्षा महानिदेशालय (DGMS) के नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना बेंच बनाए पहाड़ों को काटा जा रहा है। अवैध खनन में बड़ी मशीनों के प्रयोग से स्थानीय मजदूरों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है। रोजगार न मिलने के कारण लोग पलायन करने को मजबूर हैं।

Img

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार किसी भी दबंग व्यवसायी को स्वीकार नहीं करती और खनन व्यवसायियों को सरकार की खनन नीतियों के अनुसार ही खनन करना चाहिए। गौतम ने कहा कि यदि खनन विभाग ईमानदारी से कार्य करता, तो अवैध खनन की यह स्थिति नहीं बनती और सरकार की छवि धूमिल नहीं होती।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.