ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news gram swaraj conference in babhni brainstorming on strengthening of panchayats environmental protection and organic farming

Sonbhadra News: बभनी में ग्राम स्वराज सम्मेलन: पंचायतों की मजबूती, पर्यावरण संरक्षण और जैविक खेती पर मंथन.

बभनी ब्लॉक स्थित बर्वे के बकुलिया ग्राम निर्माण केंद्र में क्षेत्रीय ग्राम स्वराज सम्मेलन एवं पंचायत महोत्सव का आयोजन किया गया। सम्मेलन में ग्राम सभा की मजबूती, शौचालय निर्माण, वन संरक्षण, एनजीटी के आदेशों, जैविक खेती और मोटे अनाज की खेती पर चर्चा हुई। महोत्सव में कर्मा नृत्य की प्रस्तुति के साथ घरेलू उत्पादों और जड़ी-बूटियों की प्रदर्शनी लगाई गई।

sonbhadra

5:29 PM, Oct 10, 2026

Share:

Sonbhadra News: बभनी में ग्राम स्वराज सम्मेलन: पंचायतों की मजबूती, पर्यावरण संरक्षण और जैविक खेती पर मंथन.
logo

बभनी के बर्वे स्थित बकुलिया में ग्राम स्वराज सम्मेलन आयोजित, ग्रामीणों ने पंचायत सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण और विकास पर चर्चा की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी ब्लॉक की ग्राम पंचायत बर्वे स्थित ग्राम निर्माण केंद्र, बकुलिया परिसर में शनिवार को क्षेत्रीय ग्राम स्वराज सम्मेलन एवं पंचायत महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय ग्राम स्वराज सभा के अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद ने की। महोत्सव में ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाने, ग्राम सभा में जनभागीदारी बढ़ाने, निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने, शौचालय के उपयोग, वनों के संरक्षण तथा राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के पर्यावरण एवं स्वास्थ्य से संबंधित आदेशों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम विकास अधिकारी अमित सिंह पटेल ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना सरकार और प्रशासन का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों को मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला है, उन्हें अपने घर में शौचालय का निर्माण भी कराना चाहिए। जिन परिवारों के पास शौचालय नहीं है, वे इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शुभा प्रेम ने एनजीटी के हालिया आदेश की जानकारी देते हुए कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद हम सभी की जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि जो लोग प्रदूषण से प्रभावित होकर बीमार हुए हैं और इलाज में अपनी जमा-पूंजी खर्च कर चुके हैं, उन्हें न्याय दिलाने के लिए सभी को एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने वनाधिकार और विस्थापन नीति से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान सौरभ कुमार, गीता और पूनम ने जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा मोटे अनाज की खेती करने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों को टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने और स्थानीय संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया। हैदराबाद से आए सामाजिक कार्यकर्ता एवं चिंतक आर. के. मूर्ति ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने व्यक्तित्व के विकास के लिए समय देना चाहिए। इसके साथ ही समाज की बेहतरी और स्वच्छता के लिए भी हर व्यक्ति को समय निकालकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। देवनाथ भाई ने कहा कि वार्ड सभा की मजबूती से ही ग्राम सभा और ग्राम पंचायत दोनों सशक्त होंगी। उन्होंने स्थानीय स्तर पर लोगों की भागीदारी बढ़ाने और सामूहिक निर्णय प्रक्रिया को मजबूत करने पर जोर दिया। पंचायत महोत्सव के दौरान कर्मा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से घरेलू एवं ग्रामोद्योग से जुड़े उत्पादों और जड़ी-बूटियों की प्रदर्शनी लगाई गई। इन गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय कला, परंपरा और ग्रामीण आजीविका को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में रमेश, माधुरी, पूर्व ग्राम प्रधान रामविलास, हरि प्रसाद, लक्ष्मी प्रसाद, इंदरदेव, सुरेंद्र, प्रधानाचार्य ओमकार नाथ पांडेय, कैलाश, रामवृक्ष, प्रदीप, अभिषेक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रमेश भाई ने किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.