मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news grand annual function of vanita samaj and bal bhavan organized in ntpc singrauli

Sonbhadra News: एनटीपीसी सिंगरौली में वनिता समाज एवं बाल भवन का भव्य वार्षिकोत्सव आयोजित.

शक्तिनगर में NTPC Limited सिंगरौली परियोजना के तहत वनिता समाज एवं बाल भवन का वार्षिकोत्सव भव्य तरीके से आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संदीप नायक एवं प्रज्ञा नायक द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।वनिता समाज की सदस्याओं और बच्चों ने रंगारंग नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बॉलीवुड डांस, डांस ड्रामा व खेल गतिविधियों ने दर्शकों को आकर्षित किया। सचिव नीतू मिश्रा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

sonbhadra

7:19 PM, May 3, 2026

Share:

Sonbhadra News: एनटीपीसी सिंगरौली में वनिता समाज एवं बाल भवन का भव्य वार्षिकोत्सव आयोजित.
logo

मुख्य अतिथि ने वनिता समाज के कार्यों की सराहना करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: राजेंद्र गुप्ता, शक्तिनगर।

NTPC Limited के सिंगरौली परियोजना स्थित शक्तिनगर में वनिता समाज एवं बाल भवन का वार्षिकोत्सव ‘वनिता की कहानी, हमारी जुबानी’ थीम पर अत्यंत भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर परिसर स्थित मनोरंजन केंद्र में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारीगण, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संदीप नायक (परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक) एवं वनिता समाज की अध्यक्षा प्रज्ञा नायक सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, गणेश वंदना एवं एनटीपीसी गीत के साथ किया गया। स्वागत संबोधन में प्रज्ञा नायक ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए वनिता समाज की सदस्याओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान वनिता समाज की सदस्याओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। वहीं टाइनी टॉट्स, बाल भवन एवं क्रेच के बच्चों की मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। इसके अतिरिक्त बॉलीवुड नृत्य, डांस ड्रामा एवं विभिन्न खेल गतिविधियों ने आयोजन को और भी जीवंत बना दिया। इस अवसर पर सचिव नीतू मिश्रा द्वारा वनिता समाज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें वर्षभर की गतिविधियों और उपलब्धियों का विवरण दिया गया। मुख्य अतिथि संदीप नायक ने अपने संबोधन में वनिता समाज की प्रस्तुतियों एवं सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि एनटीपीसी प्रबंधन सदैव ऐसे रचनात्मक एवं सामाजिक कार्यों को प्रोत्साहित करता रहेगा। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) सी.एच. किशोर कुमार, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) रश्मि रंजन मोहंती, सीआईएसएफ कमांडेंट विवेक आर्य, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सिद्धार्थ मण्डल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, वनिता समाज की सदस्याएं, कर्मचारियों के परिवारजन एवं यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नीतू मिश्रा, स्वाति गुप्ता एवं अनीता स्वर्णकार द्वारा किया गया, जबकि अंत में संयुक्त सचिव वंदना यादव ने आभार ज्ञापन प्रस्तुत कर कार्यक्रम का समापन किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.