ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news grand bhagwati jagran in ntpc rihandeshwar dham devotees danced till late night on bhajans

Sonbhadra News: एनटीपीसी रिहंदेश्वर धाम में भव्य भगवती जागरण, भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु.

एनटीपीसी परिसर स्थित प्रसिद्ध रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन भव्य भगवती जागरण का आयोजन हुआ। परियोजना प्रमुख संजय असाटी और महिला मंडल अध्यक्ष नीलू असाटी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां भगवती की आरती की। दिव्यांग गायक मिथिलेश शर्मा सहित कलाकारों ने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। जय माता दी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।

sonbhadra

4:18 PM, Oct 12, 2026

Share:

Sonbhadra News: एनटीपीसी रिहंदेश्वर धाम में भव्य भगवती जागरण, भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु.
logo

एनटीपीसी रिहंदेश्वर धाम में भगवती जागरण के दौरान पूजा-अर्चना करते परियोजना प्रमुख संजय असाटी और नीलू असाटी, भजन-कीर्तन में लीन श्रद्धालु।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

एनटीपीसी परिसर में स्थित प्रसिद्ध रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन भगवती जागरण का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भक्तिमय वातावरण में मां भगवती की आराधना की गई तथा भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर देर रात्रि तक गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक संजय असाटी तथा महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी ने संयुक्त रूप से माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती की। इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन) पी.के. नायक, पूजा समिति के अध्यक्ष अपर महाप्रबंधक एन एस कोरंगा, महासचिव विजेंद्र कुमार मीना, मंदिर समिति के अध्यक्ष अपर महाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष जी सी साहु, आर एन वर्मा आदि विशिष्ट जनों ने भी आरती में सहभागिता की। तत्पश्चात परियोजना प्रमुख ने मां सरस्वती की विशेष कृपा प्राप्त दिव्यांग गायक मिथिलेश शर्मा, उपमहाप्रबंधक प्रदीप सिंह, पंकज कश्यप, अज्ञात मिश्रा, सुभाष गुप्ता आदि कलाकारों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इन गायकों के साथ तेरह वर्षीय तबला वादक सुशांत सिंह, ढोलक पर संगत देने वाले रणवीर बहादुर सिंह, आर्गन वादक राहुल को भी अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। भगवती जागरण का कार्यक्रम देर रात्रि तक चलता रहा। भक्तों से सज रहा है मां का दरबार व अन्य आदि भजनों पर भक्तजन झूमते रहे। सभी गायकों ने अपनी गायकी से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी ने कहा कि माता के दरबार में हाजिरी लगाने वाले भक्तों की मनोकामनाएं मां ज़रूर पूरा करती हैं। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, संजय कुमार, विजय गुप्ता, सोनी पांडे, अवनीश पांडे,भीष्म सिंह आदि की देखरेख में सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने मां भगवती के चरणों में शीश नवाकर सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। जय माता दी के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर रहा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.