Sonbhadra News: शौर्य दिवस पर विहिप और बजरंग दल का भव्य बाइक जुलूस.
हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के अवसर पर गुरुवार को शौर्य दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के तत्वावधान में भव्य बाइक जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जुलूस की शुरुआत एनटीपीसी स्वागत द्वार से हुई।
sonbhadra
6:56 PM, Mar 19, 2026
Share:


पूरे मार्ग में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के अवसर पर गुरुवार को शौर्य दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के तत्वावधान में भव्य बाइक जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जुलूस की शुरुआत एनटीपीसी स्वागत द्वार से हुई। डीजे की धुन पर दो कतारों में सैकड़ों बाइक सवार जय श्रीराम, हर-हर महादेव और भारत माता की जय के उद्घोष करते हुए आगे बढ़ते रहे। पूरे मार्ग में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। यह जुलूस बीजपुर श्रीराम चौक, डोडहर मोड़, नेमना, चेतवा, जरहां होते हुए सेवकाडाड़ तक निकाला गया। कार्यक्रम में उपेंद्र प्रताप सिंह, विहिप/बजरंग दल अध्यक्ष यशवंत सिंह, बी.सी. त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी, अरविंद सिंह, चंदन गुप्ता, ललन सिंह, ईश्वर प्रसाद, गोपाल प्रसाद गुप्ता, विजेंद्र सिंह उर्फ बग्गा सिंह, श्याम सुंदर जायसवाल, संजय गुप्ता, सुनील तिवारी, दिनेश गुप्ता, तारकनाथ दुबे, राजेश जायसवाल, अनिल वर्मा, ताराचंद गुर्जर, राजेश सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बीजपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही और पूरे जुलूस के दौरान चाक-चौबंद व्यवस्था बनाए रखी गई।
