Sonbhadra News: असनहर में गरबा-डांडिया महोत्सव का भव्य समापन, मां गौरी की आराधना में झूमे श्रद्धालु.
बभनी ब्लॉक के असनहर गांव स्थित श्री हरिशंकर मंदिर परिसर में दो दिवसीय गरबा-डांडिया महोत्सव का समापन हुआ। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर बालिकाओं, युवतियों और महिलाओं ने रंग-बिरंगी वेशभूषा में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। मां गौरी की पूजा-अर्चना और आरती के बाद गरबा-डांडिया कार्यक्रम आयोजित हुआ।
sonbhadra
4:43 PM, Oct 19, 2026
Share:


श्री हरिशंकर मंदिर परिसर में गरबा-डांडिया महोत्सव के दौरान पारंपरिक नृत्य करतीं महिलाएं और युवतियां।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी ब्लाक के असनहर गांव स्थित श्री हरिशंकर मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय गरबा और डांडिया महोत्सव का भव्य समापन हुआ। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बालिकाओं, युवतियों, महिलाओं, पुरुषों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों के बीच पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। कार्यक्रम की शुरुआत मां गौरी की प्रतिमा के पूजन-अर्चन और आरती के साथ हुई। इसके बाद प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में गरबा और डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। माता रानी के भजनों, रंग-बिरंगी रोशनी और डांडिया की खनक से मंदिर परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। प्रतिभागियों ने गरबा की लय पर थिरकते हुए मां दुर्गा की आराधना की और नवरात्र के उल्लास को साझा किया। महोत्सव के दौरान ऋषिका पांडेय, आयुषी पांडेय, शालू, सृष्टि पांडेय और सपना सहित अन्य कलाकारों ने आकर्षक गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुतियों पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के साथ ही रातभर जागरण भी चलता रहा। मध्यरात्रि में यजमान रामलगन ने विधि-विधान से निशा पूजा संपन्न कराई। इस दौरान परंपरा के अनुसार कद्दू की बलि चढ़ाई गई। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन-पूजन कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर श्याम जी पांडेय, उमेशचंद्र पांडेय, सुरेश दुबे, शारदा पांडेय, मोती चंद्र पांडेय, सतीश पांडेय, परमेंदर कश्यप, विजय बियार और भोला कश्यप सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और श्रद्धालु मौजूद रहे।


