मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news grand conclusion of three day zonal sports competition at dav rihandnagar dav anpara became overall champion

Sonbhadra News: डीएवी रिहंदनगर में तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन, डीएवी अनपरा बना ओवरऑल चैंपियन.

बीजपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी रिहंदनगर में तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में डीएवी अनपरा ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीता, जबकि डीएवी ओबरा दूसरे और डीएवी खड़िया तीसरे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक संजय असाटी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

sonbhadra

11:04 AM, Aug 7, 2026

Share:

Sonbhadra News: डीएवी रिहंदनगर में तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन, डीएवी अनपरा बना ओवरऑल चैंपियन.
logo

डीएवी पब्लिक स्कूल रिहंदनगर में आयोजित जोनल खेल प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

एनटीपीसी रिहंदनगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय डीएवी जोन-डी खेल प्रतियोगिता का सोनशक्ति स्टेडियम में समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में डीएवी अनपरा ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीता। डीएवी ओबरा दूसरे और डीएवी खड़िया तीसरे स्थान पर रहा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एनटीपीसी रिहंद परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक संजय असाटी थे। महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने अतिथियों को सलामी दी। प्राचार्य राजकुमार ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और डीएवी जोन-डी की एआरओ संध्या पांडे का स्वागत किया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में हाई जंप, ट्रिपल जंप, लॉन्ग जंप, रिले रेस, वॉलीबॉल, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, योग, खो-खो और कबड्डी सहित विभिन्न खेल आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफियां प्रदान कीं। एनटीपीसी रिहंद प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी छात्राओं और खेल अधिकारियों को स्मृति उपहार तथा टी-शर्ट वितरित किए। अपने संबोधन में परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। असाटी ने घोषणा की कि अगले वर्ष रिहंदनगर में बालक और बालिका दोनों वर्गों की जोनल खेल प्रतियोगिता आयोजित करने में एनटीपीसी हरसंभव सहयोग करेगा। प्राचार्य राजकुमार ने एनटीपीसी प्रबंधन को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। वरिष्ठ शिक्षक आर.के. झा ने प्रतिभागियों, शिक्षकों, अतिथियों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संदीप दुबे तथा कक्षा 11 की छात्रा एनी नाज और अंश सिंह ने किया। इस अवसर पर मानव संसाधन विभाग के प्रमुख राजेश बोईपाई, रोशन कुमार, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, सीआईएसएफ अधिकारी, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.