ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news grand dev diwali was organized state minister mla and administrative staff participated

Sonbhadra News: भव्य देव दीपावली का हुआ आयोजन, राज्य मंत्री, विधायक समेत प्रशासनिक अमला हुआ शामिल.

सोन सेवा समिति ने कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुप्त काशी क्षेत्र के चोपन स्थित सोन नदी के पावन तट पर बाबा सोनेश्वर महादेव के प्रांगण सोनेश्वर घाट पर भव्य देव दीपावली मनाई गईं।

sonbhadra

9:51 AM, Nov 6, 2025

Share:

Sonbhadra News: भव्य देव दीपावली का हुआ आयोजन, राज्य मंत्री, विधायक समेत प्रशासनिक अमला हुआ शामिल.
logo

समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड, सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह और पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने दीपदान कर भव्य आरती में भाग लिया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

सोन सेवा समिति ने कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुप्त काशी क्षेत्र के चोपन स्थित सोन नदी के पावन तट पर बाबा सोनेश्वर महादेव के प्रांगण सोनेश्वर घाट पर भव्य देव दीपावली मनाई गईं।

Img

आयोजन के तहत मंगलवार से चौबीस घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ, जो बुधवार सुबह 11 बजे समाप्त हुआ। इसके बाद बाबा सोनेश्वर महादेव का श्रृंगार किया गया और दोपहर से विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Img

समिति द्वारा एक रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में लगभग 100 प्रतिभागियों ने मनमोहक रंगोलियां बनाईं। शाम लगभग 6:30 बजे सोन नदी तट पर 11 हजार दीपों से दीपदान किया गया।

Img

इस अवसर पर समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड, सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह और पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने दीपदान कर भव्य आरती में भाग लिया। काशी से आए विद्वान ब्राह्मणों द्वारा की गई भव्य आरती और मनमोहक आतिशबाजी से पूरा घाट भक्तिमय हो उठा।

विज्ञापन

Img

सोन सेवा समिति द्वारा यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है, जिसमें नगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल होते हैं। समिति से जुड़े सदस्य एक सप्ताह से लगातार इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहते हैं। आरती के दौरान दर्जनों नावों पर बैठकर श्रद्धालुओं ने देव दीपावली के भव्य आयोजन का साक्षी बने।

Img

चोपन मंडल अध्यक्ष संजय केसरी ने बताया कि इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़, सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उन्होंने सभी आगंतुकों का स्वागत किया।

Img

बच्चों द्वारा आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक रंगोलियां बनाईं। प्रतियोगिता के विजेताओं, जिनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले शामिल हैं, को जल्द ही चयनित कर सम्मानित किया जाएगा।

Img

यह आयोजन पूरे पूर्वांचल में सोनभद्र के चोपन स्थित सोमेश्वर घाट पर एक विशेष भक्तिमय वातावरण निर्मित करता है। देव दिवाली के इस अवसर पर पुलिस प्रशासन सहित आसपास के सभी समाजसेवकों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.