Sonbhadra News: इंजानी कंपोजिट विद्यालय में शिक्षा चौपाल का भव्य आयोजन, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन.
बीजपुर के कंपोजिट विद्यालय इंजानी में शनिवार को शिक्षा चौपाल का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि मान सिंह गोंड व विशिष्ट अतिथि अखिलेश देव पांडेय का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
sonbhadra
5:58 PM, Mar 28, 2026
Share:


शिक्षा चौपाल में गूंजा ‘निपुण विद्यालय’ का संदेश, उत्कृष्ट शिक्षकों को किया गया सम्मानित।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय इंजानी में शनिवार को शिक्षा चौपाल का भव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा की गुणवत्ता सुधार और विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड एवं विशिष्ट अतिथि अखिलेश देव पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का बैच व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राकेश दुबे द्वारा मुख्य अतिथि मान सिंह गोंड को तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक बिहारी लाल द्वारा अखिलेश देव पांडेय को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं अजय सिंह ने अजीत पांडेय को भी अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर अतिथि एवं अभिभावक काफी उत्साहित नजर आए और उन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना की। मुख्य अतिथि मान सिंह गोंड ने अपने संबोधन में कहा कि म्योरपुर ब्लॉक के जरहा न्याय पंचायत में शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से सुधार हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप अधिकांश विद्यालय “निपुण” श्रेणी में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है कि सरकारी विद्यालयों की छवि लगातार बेहतर हो रही है। उन्होंने शिक्षकों से इसी प्रकार लगन और निष्ठा के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया, ताकि आने वाले समय में सरकारी विद्यालय निजी विद्यालयों को भी पीछे छोड़ सकें। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ। कार्यक्रम में संकुल शिक्षक बिहारी लाल, पंकज वैश्य, राकेश दुबे, अजीत पांडेय, अभिषेक सिंह, अजय कुमार सिंह, ज्वाला प्रसाद, जानकी मैडम, नेहा श्रीवास्तव, पूनम जायसवाल, विकास चंद, श्यामा चरण द्विवेदी, रीता कुमारी, शिव चरण सहित दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक तेजबली सिंह द्वारा किया गया।
