मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news grand finale of volleyball mahakumbh in bijpur bijpur became champion by defeating siddhikalan

Sonbhadra News: बीजपुर में वॉलीबॉल महाकुंभ का भव्य समापन, सिद्धिकलां को हराकर बीजपुर बना चैंपियन.

बीजपुर में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल महाकुंभ का रविवार देर रात भव्य समापन हो गया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र के खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। फाइनल मुकाबले में बीजपुर और सिद्धिकलां की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें बीजपुर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मैच 15-15 अंकों के तीन सेटों में खेला गया।

sonbhadra

7:55 PM, Mar 16, 2026

Share:

Sonbhadra News: बीजपुर में वॉलीबॉल महाकुंभ का भव्य समापन, सिद्धिकलां को हराकर बीजपुर बना चैंपियन.
logo

दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को अंत तक रोमांचित रखा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल महाकुंभ का रविवार देर रात भव्य समापन हो गया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र के खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। फाइनल मुकाबले में बीजपुर और सिद्धिकलां की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें बीजपुर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मैच 15-15 अंकों के तीन सेटों में खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को अंत तक रोमांचित रखा। कड़े मुकाबले में बीजपुर की टीम ने दो सेट जीतकर सिद्धिकलां को पराजित किया। बीजपुर की जीत के साथ ही पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में भी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। पहले सेमीफाइनल में सिद्धिकलां की टीम ने डोडहर ‘ए’ को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में बीजपुर ने डोडहर ‘बी’ को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। समापन समारोह में पूर्व विधायक हरिराम चेरो, बेड़िया हनुमान मंदिर के महंत मदन गोपाल दास, रुखसाना खानम, भास्कर चौबे और अमरेश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में स्कोरर के रूप में श्रवण ने भूमिका निभाई, जबकि निर्णायक की जिम्मेदारी नंदलाल, रामप्रताप और संजीव सिंह ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन रामचरण पनिका और नारायण दास गुप्ता ने किया। अंत में मुख्य अतिथियों ने विजेता बीजपुर टीम और उपविजेता सिद्धिकलां टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपेंद्र प्रताप सिंह, बद्रीनाथ, अखिलेश देव पांडे, उमेश सिंह, राजेश सिंह, बृजेंद्र कुमार सहित सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.