मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news grand holi meeting ceremony of jaiswal community in chopan national president manoj jaiswal stressed on the unity of the society

Sonbhadra News: चोपन में जायसवाल समाज का भव्य होली मिलन समारोह, राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने समाज की एकता पर दिया जोर.

चोपन नगर में 14 मार्च को जायसवाल समाज द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर चोपन सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओं ने भाग लिया और आपसी भाईचारे के साथ एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में आए अतिथियों का जायसवाल समाज चोपन के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत व सम्मान किया।

sonbhadra

1:07 PM, Mar 15, 2026

Share:

Sonbhadra News: चोपन में जायसवाल समाज का भव्य होली मिलन समारोह, राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने समाज की एकता पर दिया जोर.
logo

इतिहास और महापुरुषों को जानने से ही समाज आगे बढ़ता है- मनोज जायसवाल।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

चोपन नगर में 14 मार्च 2026 को जायसवाल समाज द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चोपन के स्वजातीय बंधुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आपसी भाईचारे के साथ होली मिलन समारोह उत्साहपूर्वक मनाया। सबसे पहले मुख्य अथिति मनोज जायसवाल ने सहस्त्रबाहु अर्जुन भगवान जी के फोटो पर दीप प्रवजल्लित और माल्यार्पण कर कार्यकर्म की शुरुआत की।

Img

इस दौरान  कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का जायसवाल समाज चोपन के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर सम्मान किया। इस दौरान जायसवाल बंधुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं, वहीं माताओं और बहनों ने भी आपस में गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी उत्साहपूर्ण बन गया।

Img

आयोजन समिति ने बताया कि स्वजातीय भाइयों और समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से चोपन में पहली बार होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जो सफल रहा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जायसवाल समाज और भी भव्य व सफल कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Img

समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने समाज में एकता पर जोर देते हुए कहा कि समाज में फैले विघटन को दूर कर सभी को एक मंच पर आना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता से ही राजनीति और अन्य क्षेत्रों में उचित भागीदारी सुनिश्चित हो सकती है।

Img

उन्होंने चोपन जायसवाल समाज के सभी पदाधिकारियों और आयोजकों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। जायसवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि हमारे पूर्वजों और सहस्त्रबाहु अर्जुन महाराज के इतिहास को लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैलाई गई हैं, जो सच्चाई से कोसों दूर हैं।

Img

उन्होंने कहा कि समाज के गौरवशाली इतिहास को सही रूप में सामने लाने के लिए बड़े स्तर पर आयोजन की तैयारी की जा रही है और बहुत जल्द इसके परिणाम भी देखने को मिलेंगे। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि बैनर पर डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल का चित्र लगाना सराहनीय पहल है।

Img

उन्होंने कहा कि उन्होंने सोनभद्र के बारे में बहुत सुना था और यहां आने की इच्छा लंबे समय से थी। इससे पहले कई वर्ष पूर्व दुद्धी में रविंद्र जायसवाल द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में वे पहली बार आए थे।

Img

मनोज जायसवाल ने कहा कि इस बार उन्हें चोपन, दुद्धी, अनपरा और रॉबर्ट्सगंज जैसे क्षेत्रों को देखने का अवसर मिला, जो समाज के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि समाज में छोटे-छोटे आयोजन होने से लोग एक मंच पर इकट्ठा होते हैं और उनमें जागरूकता बढ़ती है।

Img

उन्होंने सुझाव दिया कि पूरे सोनभद्र जिले के लोगों को एक साथ जोड़कर सहस्त्रबाहु अर्जुन भगवान की जयंती और शोभायात्रा जैसे बड़े आयोजन भी किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी समाज तभी आगे बढ़ता है, जब वह अपने इतिहास, भगवान, कुलदेवता और महापुरुषों को जानता और समझता है।

वही प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र जायसवाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जायसवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल समाज के लिए तन-मन-धन से निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के किसी भी व्यक्ति को यदि कहीं भी आवश्यकता पड़े तो उसे यह विश्वास होना चाहिए कि उसका समाज उसकी सहायता के लिए हमेशा तैयार है।

Img

उन्होंने जायसवाल क्लब के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि काशी से आए प्रकाश जायसवाल, सचिव हेमंत जायसवाल, राजेश जायसवाल, रमेश जायसवाल (पूर्व प्रधान) सहित कई लोग समाज के लिए लगातार समय दे रहे हैं। उन्होंने चोपन में आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि छोटे नगर में इतने उत्साह और जोश के साथ कार्यक्रम का आयोजन होना समाज की एकता और जागरूकता का प्रतीक है।

Img

रविंद्र जायसवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज के लोग एक मंच पर आते हैं और आपसी सहयोग की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि समाज के कार्यक्रमों में माताओं और बहनों की भूमिका भी बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि उनके सहयोग से ही समाज आगे बढ़ता है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि ऐसे सामाजिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लें और समाज को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करें।

Img

साथ ही उन्होंने कहा कि सामूहिक कार्यक्रम और सामूहिक भोजन समाज की एकता का प्रतीक होते हैं और इससे लोगों के बीच आपसी जुड़ाव बढ़ता है। प्रकाश जायसवाल ने अपने संबोधन की शुरुआत सहस्त्रबाहु अर्जुन भगवान और भगवान शिव का स्मरण करते हुए की। उन्होंने कहा कि जायसवाल क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह समाज को एक सूत्र में जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

Img

उन्होंने कहा कि जायसवाल क्लब पूरे देश के 23 राज्यों में समाज को एक धागे में पिरोने का कार्य कर रहा है। इतना ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी स्वजातीय भाइयों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने जायसवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल का स्वागत करते हुए कहा कि वे समाज को संगठित करने और आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Img

प्रकाश जायसवाल ने प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र जायसवाल के कार्यों की भी सराहना की और कहा कि वे समाज के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों और अतिथियों का स्वागत किया।

Img

उन्होंने विशेष रूप से बड़ी संख्या में उपस्थित माताओं और बहनों का अभिनंदन करते हुए कहा कि समाज के कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय सहभागिता समाज को नई दिशा और मजबूती देती है।

Img

प्रकाश जायसवाल ने कहा कि जायसवाल समाज में अपार क्षमता है और समाज हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकता है। उन्होंने सभी लोगों से समाज के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और एकजुट होकर समाज को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

Img

कार्यक्रम के शुरुआत गणेश वंदना व सांस्कृतिक गीत से हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र जायसवाल, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल, सचिव हेमंत जायसवाल, हाइडिल उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल, लक्ष्मी जायसवाल (कोन), सुधीर जायसवाल तथा जायसवाल यूथ क्लब के जिला अध्यक्ष राजेश जायसवाल सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Img

इस दौरान बड़ी संख्या में माताए और बहने उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट ईश्वर जायसवाल और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष चोपन धर्मेन्द्र जायसवाल ने किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.