Sonbhadra News: डीएवी रिहंदनगर में आईसीएस में चयनित सौरभ गुप्ता का भव्य सम्मान.
डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी रिहंदनगर में भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में 783वीं रैंक प्राप्त करने वाले सौरभ गुप्ता के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एनटीपीसी परियोजना के महाप्रबंधक पी.के. नायक ने सौरभ गुप्ता को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया, जबकि उनके माता-पिता को अंगवस्त्र देकर सम्मान दिया गया।
sonbhadra
3:44 PM, Mar 13, 2026
Share:


सौरभ गुप्ता को स्मृति चिन्ह और उनके माता-पिता को अंगवस्त्र देकर सम्मान दिया गया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी रिहंदनगर में भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में 783वीं रैंक प्राप्त करने वाले सौरभ गुप्ता के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एनटीपीसी परियोजना के महाप्रबंधक पी.के. नायक ने सौरभ गुप्ता को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया, जबकि उनके माता-पिता को अंगवस्त्र देकर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में हवन-पूजन के साथ हुई, जिसमें सौरभ गुप्ता मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। हवन में उनकी मां गिरिजा देवी और भाई आशुतोष ने भी सहभागिता की। इस अवसर पर महाप्रबंधक पी.के. नायक ने सौरभ गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता रिहंदनगर क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी और अन्य छात्रों को भी कड़ी मेहनत व लगन से आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। मानव संसाधन विभाग के प्रमुख राजेश बोईपाई ने भी सौरभ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समर्पित विद्यार्थियों के लिए आकाश ही सीमा है। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने बताया कि सौरभ गुप्ता ने दसवीं कक्षा में 10 सीजीपीए और बारहवीं में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया था। उन्होंने बताया कि सौरभ ने प्रथम प्रयास में ही आईआईटी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर आईआईटी पटना में प्रवेश लिया था। अब संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर उन्होंने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सौरभ गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और विद्यालय के शिक्षकों को देते हुए कहा कि उन्हें हमेशा शिक्षकों से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती रही। उन्होंने कहा कि यदि किसी विद्यार्थी को उनके मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी तो वे हमेशा मदद के लिए तैयार रहेंगे। कार्यक्रम में सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट आलोक चौधरी, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य अनुराग प्रकाश, एसजेएस के प्राचार्य रोनाल्ड नोरोहा, अभिभावक प्रतिनिधि हरिओम मिश्रा, उपेंद्र प्रताप सिंह, राम कुमार दास सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कक्षा आठवीं की छात्रा आख्या पांडे ने किया।
