Sonbhadra News: दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ, समाजसेवी अमरेश तिवारी ने मंदिर निर्माण में सहयोग का दिया भरोसा.
बीजपुर के शांतिनगर में मां दुर्गा के पट अनावरण और फीता काटकर दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि अमरेश तिवारी ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। समाजसेवी अमरेश तिवारी ने अर्धनिर्मित मंदिर का निर्माण कार्य आगे बढ़ाने में भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया।
sonbhadra
11:09 AM, Oct 12, 2026
Share:


दुर्गा पूजा महोत्सव का फीता काटकर शुभारंभ करते प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह, उपस्थित अतिथियों का हुआ सम्मान।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार की शायं शांति नगर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा के पट अनावरण और फीता काटकर दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीजपुर के प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि बखरिहवां के युवा व्यवसायी एवं समाजसेवी अमरेश तिवारी ने सह अतिथियों श्याम नारायण सिंह एवं पत्रकार जयचंद के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि अमरेश तिवारी ने शांति नगर स्थित अर्धनिर्मित मंदिर के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने की अपील करते हुए अपनी ओर से भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया। उनके इस भरोसे से स्थानीय लोगों और पूजा समिति के सदस्यों में उत्साह देखने को मिला। करीब तीन दशक से चली आ रही धार्मिक परंपरा को कायम रखते हुए शांति नगर दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस वर्ष भी दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। इससे पूर्व पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अतिथियों को बुके भेंटकर, माल्यार्पण कर तथा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ ही समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों में सकारात्मक सोच विकसित होती है और सामाजिक एकता मजबूत होती है। उन्होंने लोगों से त्योहारों को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। वही विशिष्ट अतिथि युवा व्यवसायी एवं समाजसेवी अमरेश तिवारी ने दुर्गा पूजा समिति को नवरात्र के अवसर पर धार्मिक आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन हमें अपनी संस्कृति, धर्म और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के साथ ही प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक समरसता मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि वह इसी क्षेत्र के लोगों के बीच के हैं और यहां की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों से उनका आत्मीय जुड़ाव है। शांति नगर में स्थित अर्धनिर्मित मंदिर का उल्लेख करते हुए उन्होंने पूजा समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों से दुर्गा पूजा महोत्सव के बाद मंदिर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने की अपील की। साथ ही मंदिर निर्माण में अपनी ओर से भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया। उनके इस सहयोगात्मक रुख की उपस्थित लोगों ने सराहना किया। कार्यक्रम का संचालन रामनरेश गुप्ता ने किया। अंत में उन्होंने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, सह अतिथियों तथा आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान सिद्धार्थ गुप्ता, पूजा समिति के अध्यक्ष राममिलन गुप्ता, गोपाल दास गुप्ता, सुनील कुमार सहित दुर्गा पूजा समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं दर्शकों की उपस्थिति रही।


