Sonbhadra News: बभनी में जय बड़ादेव सेवा समिति ट्रस्ट के कार्यालय का भव्य उद्घाटन, समाजसेवियों को मिले नियुक्ति पत्र.
बभनी मेन रोड स्थित बैरियर पर मंगलवार को जय बड़ादेव सेवा समिति ट्रस्ट के नवनिर्मित ब्लॉक कार्यालय का उद्घाटन संस्थापक जय मंगल उरेती ने फीता काटकर किया। इस दौरान समाजहित में कार्य करने वाले समाजसेवियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। समिति ने आदिवासी समाज में एकता, शिक्षा, स्वास्थ्य, संवैधानिक अधिकारों और जल-जंगल-जमीन के संरक्षण के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराया।
sonbhadra
7:32 PM, Nov 24, 2026
Share:


बभनी में जय बड़ादेव सेवा समिति कार्यालय का उद्घाटन, समाजसेवियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी मेन रोड स्थित बैरियर पर मंगलवार को जय बड़ादेव सेवा समिति ट्रस्ट (आदिवासी सेवा समिति), जनपद सोनभद्र के नवनिर्मित ब्लॉक कार्यालय का उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यालय का उद्घाटन ट्रस्ट के संस्थापक जय मंगल उरेती ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के समाजसेवियों, ग्रामवासियों और गणमान्य लोगों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। समारोह के दौरान समिति की ओर से समाजहित में कार्य करने वाले समाजसेवियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। संस्थापक जय मंगल उरेती ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज में एकता को मजबूत करना, शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज के लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति एवं परंपराओं का संरक्षण करने के साथ जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास करना समिति की प्राथमिकता है। समाज के विकास और उत्थान के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से आदिवासी समाज को मजबूत बनाने के लिए समिति निरंतर प्रयास करेगी। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक एकता बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग एवं समर्पण की अपील की। उपस्थित लोगों ने कार्यालय की स्थापना को समाज के संगठन, जागरूकता और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया तथा समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर सत्यनारायण पनिका, नीरज सिंह मरकाम, हीरालाल खेरवार, सुखाई सिंह पोया, रामाशंकर ओलको, रामसुन्दर मराबी, प्रदीप कुमार मरकाम, दया पोर्ते, विकास मरकाम, सुरेंद्र मरकाम, बाबई मरकाम, शेर सिंह आयाम, शेर सिंह मरकाम, रामकरण नेताम, दीपक पोर्ते, शिवकुमार आयाम, प्रभुनारायण खरवार, सरिता आयाम, मुन्ना लाला भुइयां, राजेश श्यामले, नन्द कुमार खरवार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बभनी, राम कुमार और बाबूलाल आश्रम सहित बड़ी संख्या में माताएं-बहनें, युवा एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यालय उद्घाटन के साथ ही समिति ने क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों और जनसेवा कार्यों को गति देने की दिशा में नई पहल शुरू की।


