ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news the birth anniversary of lord sahastrabahu arjun was celebrated with reverence and enthusiasm jaiswal community held a collective feast

Sonbhadra News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती, जायसवाल समाज ने किया सामूहिक सहभोज.

जायसवाल समाज की ओर से विनोद जायसवाल के आवास पर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। समारोह के बाद सामूहिक सहभोज हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने सहभागिता की।

sonbhadra

6:55 PM, Nov 24, 2026

Share:

Sonbhadra News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती, जायसवाल समाज ने किया सामूहिक सहभोज.
logo

भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती पर जायसवाल समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना कर एकजुटता और भाईचारे का संदेश दिया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

जायसवाल समाज की ओर से भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विनोद जायसवाल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही उनके आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ ही नई पीढ़ी को अपने इतिहास, संस्कृति और महापुरुषों के बारे में जानने का अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और एकता की भावना मजबूत होती है।

जयंती समारोह के समापन के बाद सामूहिक सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान सभी ने आपसी मेलजोल और सौहार्द के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। समाज के लोगों ने भविष्य में भी इस तरह के आयोजन करते रहने और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने की बात कही।कार्यक्रम में संजीव गुप्ता, बैजनाथ जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, नीरज जायसवाल, सुरेंद्र जायसवाल, संजय जायसवाल, सुमित कुमार, आयुष जायसवाल, सुरेश जायसवाल, प्रकाश जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, सोनू जायसवाल।

Img

विवेक जायसवाल, राजेश कुमार, प्रवेश जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, संतोष जायसवाल, अरविंद जायसवाल, अच्युत जायसवाल, चंदन जायसवाल, अनिरुद्ध जायसवाल, राजेंद्र जायसवाल, राजन जायसवाल, विनोद जायसवाल, नीरज कुमार जायसवाल, वैभव जायसवाल, बवुंदर जायसवाल, सुनील जायसवाल और मनीष जायसवाल सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता और भाईचारे के संदेश के साथ हुआ।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.