Sonbhadra News: निशांत होंडा शोरूम का डोडहर में भव्य शुभारंभ, बीजपुर में ऑथराइज्ड एजेंसी की मिली सौगात.
डोडहर (बीजपुर) में निशांत होंडा शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। यह शोरूम होंडा की अधिकृत एजेंसी के रूप में कार्य करेगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि एसबीआई बैंक बीजपुर के प्रबंधक मयंक राज और राम अवध सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. ओ.पी. सिंह रहे।
sonbhadra
8:05 PM, Jan 29, 2026
Share:


अतिथिथियो को बुके भेट कर सम्मानित किया गया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
डोडहर (बीजपुर) में निशांत होंडा शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। यह शोरूम होंडा की अधिकृत एजेंसी के रूप में कार्य करेगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि एसबीआई बैंक बीजपुर के प्रबंधक मयंक राज और राम अवध सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. ओ.पी. सिंह रहे। विशिष्ट अतिथियों में होंडा कंपनी के एरिया सेल्स इंचार्ज बृजेश कुमार झा, सिद्धार्थ होंडा अनपरा के मालिक सिद्धार्थ जायसवाल और सिद्धार्थ होंडा के मैनेजर प्रशांत साहू शामिल थे। निशांत होंडा के प्रोपराइटर विजय कुमार पटेल ने सर्वप्रथम अतिथियों को बुके भेंट कर सम्मानित किया। उपेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा के अरविंद सिंह, सुरेंद्र अग्रहरी, संदीप गुप्ता, देवधारी गुप्ता सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में शोरूम का फीता काटा गया। इसके बाद राधा-कृष्ण की प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया, जिसके साथ ही शोरूम का विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ। उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथियों के साथ-साथ निशांत होंडा के पहले ग्राहकों सलामत खान, शिवेश सिंह और राजकुमार को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संदीप राय ने किया, जबकि विजय कुमार पटेल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।



