Sonbhadra News: प्रीमियर लीग का आज भव्य शुभारंभ, खेल प्रेमियों में उत्साह.
बीजपुर में रात्रि कालीन सर्किल टूर्नामेंट का शुभारंभ आज सायं 6:30 बजे होगा। उद्घाटन समारोह में थाना अध्यक्ष बीजपुर राजेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे, जबकि एनर्जियो प्राइवेट लिमिटेड के साइड इंचार्ज राजेश पांडे विशिष्ट अतिथि होंगे। टूर्नामेंट में विभिन्न राज्यों की कुल 16 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी।
sonbhadra
2:51 PM, Apr 5, 2026
Share:


टूर्नामेंट में विभिन्न राज्यों की कुल 16 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बीजपुर क्षेत्र में आयोजित होने जा रही बहुप्रतीक्षित रात्रिकालीन सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट “बीजपुर प्रीमियर लीग” का भव्य आगाज आज सायं 6:30 बजे होगा। इस शानदार खेल आयोजन को लेकर क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उद्घाटन समारोह में थाना अध्यक्ष बीजपुर राजेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि एनर्जियो प्राइवेट लिमिटेड के साइड इंचार्ज राजेश पांडेय विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। उनके कर कमलों द्वारा टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग राज्यों से आई कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो खिताबी मुकाबले के लिए एक-दूसरे से कड़ी टक्कर देंगी। टूर्नामेंट के पहले दिन ही दर्शकों को रोमांच से भरपूर मुकाबले देखने को मिलेंगे। उद्घाटन मैच यंग बॉयज बीजपुर और चपकी टीम के बीच खेला जाएगा, जो काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है। इसके बाद दूसरा हाई वोल्टेज मुकाबला महरीकला और एनजीओ बॉयज के बीच खेला जाएगा, जबकि तीसरा मुकाबला रिहंद नाइट राइडर्स और शांतिनगर जेन जेड के बीच होगा। रात्रिकालीन फ्लडलाइट में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ दर्शकों को भी भरपूर मनोरंजन मिलेगा। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी खेल प्रेमियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस खेल महाकुंभ का हिस्सा बनें और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।
