मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news grand inauguration of the first phase of census 2027 jagriti awasthi formally started the campaign by doing self counting

Sonbhadra News: जनगणना 2027 के प्रथम चरण का भव्य शुभारंभ, जागृति अवस्थी ने स्व-गणना कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की.

सोनभद्र में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। डीपीआरसी परिसर में सीडीओ जागृति अवस्थी ने मोबाइल से स्व-गणना कर अभियान की शुरुआत की। 7 मई से 21 मई तक स्व-गणना प्रक्रिया चलेगी, जबकि 22 मई से 20 जून तक मकानों का सूचीकरण किया जाएगा। कार्यक्रम में करीब 1000 लोगों ने स्व-गणना का अभ्यास किया। प्रशासन ने लोगों से अधिक से अधिक स्व-गणना करने की अपील की।

sonbhadra

12:29 PM, May 7, 2026

Share:

Sonbhadra News: जनगणना 2027 के प्रथम चरण का भव्य शुभारंभ, जागृति अवस्थी ने स्व-गणना कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की.
logo

मोबाइल से खुद कर सकेंगे स्व-गणना- सीडीओ जागृति अवस्थी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

जनपद में जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” अभियान का गुरुवार को जनपद सोनभद्र में भव्य शुभारंभ किया गया। डी.पी.आर.सी. सोनभद्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने मोबाइल फोन के माध्यम से स्व-गणना कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान सीडीओ जागृति अवस्थी ने बताया कि जनगणना 2027 के तहत अब नागरिकों को स्वयं अपने मोबाइल से स्व-गणना करने की सुविधा दी गई है। इसके लिए नागरिक अपने मोबाइल नंबर एवं लोकेशन के जरिए लॉगिन कर घर बैठे ही अपने परिवार और मकान से संबंधित सभी जानकारियां दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्व-गणना पूरी होने के बाद एक यूनिक आईडी प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक होगा। बाद में जब गणनाकर्मी घर पहुंचेंगे तो वही आईडी दिखानी होगी, जिससे प्रक्रिया आसानी से पूरी हो सकेगी। उन्होंने बताया कि 7 मई से 21 मई 2026 तक स्व-गणना अभियान संचालित किया जाएगा, जबकि 22 मई से 20 जून 2026 तक मकानों का सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य चलेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए जिलेभर में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। डीपीआरसी परिसर में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में करीब 1000 लोगों ने मौके पर स्व-गणना का अभ्यास किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा आमजन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया मात्र 5 से 10 मिनट में आसानी से पूरी हो जा रही है। सीडीओ जागृति अवस्थी ने कहा कि यह व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी, सरल और सुविधाजनक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्व-गणना करें तथा सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराकर राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, सरकारी संसाधनों के बेहतर प्रबंधन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण अभियान में सोनभद्र पूरी तरह तैयार है और प्रशासन इसे व्यवस्थित एवं सफल ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.