मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news grand kanwar yatra started with water from son river chopan dala echoed with the chants of har har mahadev

Sonbhadra News: सोन नदी से जल लेकर निकली भव्य कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा चोपन-डाला.

सावन के पावन सोमवार को चोपन में महादेव सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। हजारों महिला-पुरुष और बच्चों ने सोन नदी से जल लेकर करीब 10 किलोमीटर की यात्रा पूरी की। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से चोपन-डाला नगर शिवमय हो गया। डाला स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। यात्रा मार्ग में 15 से 16 स्थानों पर जलपान-फलाहार की व्यवस्था रही,

sonbhadra

3:53 PM, Aug 10, 2026

Share:

Sonbhadra News: सोन नदी से जल लेकर निकली भव्य कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा चोपन-डाला.
logo

चोपन में सोन नदी से जल लेकर निकली भव्य कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा नगर।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार/आर. एन. पाण्डेय।

सोनभद्र।

सावन के पावन महीने में सोमवार को चोपन नगर भगवान शिव की भक्ति में सराबोर नजर आया। महादेव सेवा समिति के तत्वावधान में सोन नदी के पवित्र तट से हजारों श्रद्धालुओं ने कलश में जल लेकर भव्य कांवड़ यात्रा निकाली। यात्रा में महिला, पुरुष और बच्चों समेत बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। डीजे पर बज रहे शिव भक्ति गीतों और हर-हर महादेव, बोल बम के जयकारों से पूरा चोपन नगर गूंज उठा। करीब 10 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने के बाद श्रद्धालु डाला स्थित प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

Img

कांवड़ यात्रा की शुरुआत सोन नदी के तट से जल भरने के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश में जल भरा और भगवान शिव का स्मरण करते हुए यात्रा शुरू की। डीजे की धुन पर युवा, महिलाएं और बच्चे उत्साह के साथ नाचते-झूमते हुए आगे बढ़ते रहे। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया। यात्रा के दौरान शिव भक्ति गीतों और जयकारों का ऐसा माहौल बना कि चोपन से लेकर डाला तक वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

Img

कांवड़ियों की सुविधा और सेवा के लिए यात्रा मार्ग पर करीब 15 से 16 स्थानों पर जलपान, शरबत और फलाहार की व्यवस्था की गई थी। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल धर्मेंद्र जायसवाल और उनकी टीम रवि सोनी, कृष्णा सिंह, दीपू सिंह, हरिओम साहनी, सोनू जायसवाल, गोरखनाथ गुप्ता, कृष्ण मोदनवाल, विक्रम सिंह, अंकित विश्वकर्मा सौजन्य से प्रीतनगर में शिवभक्तों के लिए जलपान और फलाहार की व्यवस्था की गई। उन्होंने स्वयं भी श्रद्धालुओं की सेवा में सहभागिता की।

Img

धर्मेंद्र जायसवाल ने कहा कि भोले भक्तों की सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जब अवसर मिलेगा, वह इसी तरह सेवा कार्य करते रहेंगे। धर्मेंद्र जायसवाल के सेवा भावना के लिए कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने उन्हें अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

Img

मुख्य बाजार में नर सेवा नारायण सेवा के तहत कांवड़ियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली सहित ECRKU यूनियन के सचिव उमेश सिंह भी मौजूद रहे। डाला क्षेत्र में भी कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान और फलाहार की व्यवस्था की गई।

Img

वही डाला नगर में हर-हर महादेव कांवड़ सेवा समिति के अध्यक्ष गोविंद भारद्वाज की ओर से श्रद्धालुओं को शरबत वितरित किया गया। सेवा शिविरों में कांवड़ियों की भीड़ लगातार बनी रही।

विज्ञापन

Img

कांवड़ यात्रा में हिंदू संगठन किन्नर महाप्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष महंत राधानंद गिरी के नेतृत्व में उनकी टीम ने भी भाग लिया। टीम में पलक रानी, ज्योति, जयप्रकाश और राहुल शर्मा समेत अन्य सदस्य शामिल रहे। उनकी सहभागिता से कांवड़ यात्रा और भी भव्य नजर आई।

Img

महादेव सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से कांवड़ यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। उन्होंने आयोजन में तन-मन-धन से सहयोग करने वाले समिति के सदस्यों और नगरवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सफल आयोजन से समिति का उत्साह बढ़ता है और अगले वर्ष इससे भी अधिक भव्य तरीके से कांवड़ यात्रा आयोजित की जाएगी।

Img

वहीं वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि सावन में भगवान भोलेनाथ की आराधना का पवित्र महीना है। हजारों श्रद्धालुओं द्वारा अचलेश्वर महादेव मंदिर में जल अर्पित करना क्षेत्र की आस्था और धार्मिक परंपरा को दर्शाता है। हालांकि उन्होंने नदी घाट की व्यवस्थाओं को लेकर चिंता जताई। उन्होंने नगर पंचायत से सोन नदी घाट पर साफ-सफाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की मांग की। साथ ही बढ़ते जलस्तर और घाट पर फिसलन को देखते हुए पर्याप्त बैरिकेडिंग कराने की आवश्यकता बताई, ताकि जल भरने के दौरान किसी श्रद्धालु के नदी में गिरने की घटना न हो। उन्होंने प्रशासन से आगामी आयोजनों को देखते हुए घाट पर सुरक्षा और साफ-सफाई की व्यवस्था और मजबूत करने की अपील की।

Img

पूरी कांवड़ यात्रा के दौरान चोपन कस्बा इंचार्ज मनोज सिंह अपनी टीम के साथ मुस्तैद रहे और यात्रा को सुगम बनाने में अहम योगदान दिया। वहीं वैष्णो मंदिर ओवरब्रिज के निकट डाला चौकी इंचार्ज घनश्याम तिवारी अपने हमराहियों के साथ यातायात व्यवस्था संभालते नजर आए। पुलिस की सतर्कता के चलते कांवड़ियों की आवाजाही सुचारु रूप से जारी रही।

Img

कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में समिति के अनूप गुप्ता, नूरु शुक्ला, संदीप चौरसिया, संतोष गुप्ता, जितेंद्र जायसवाल, आदित्य पांडेय, सोनू, अरविंद विश्वकर्मा, संजय निषाद और अंकेश अग्रहरि समेत अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Img

इसके अलावा समाजसेवी प्रदीप अग्रवाल, राजा मिश्रा, श्यामाचरण गिरी, पप्पू गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, शिव कुमार (पहाड़ी बाबा), राहुल शर्मा, आशीष सिंह, रोहित अग्रवाल, मनोज चौबे, संदीप मिश्रा (विश्वनाथ ढाबा), अंशु पटेल, अनिल जायसवाल, गगन मोदनवाल, नितिन मोदनवाल, विनीत पांडेय, प्रशांत पाल, शुभम विश्वकर्मा, धरमु, राजू त्रिपाठी, आदित्य तिवारी, मनीष पाठक, विकास जैन, गौतम भारद्वाज, शुभम यादव, अक्षय और शमशेर सहित बड़ी संख्या में लोगों ने कांवड़ यात्रा में सहयोग किया। उनके सहयोग से यात्रा का आयोजन सफल और भव्य रूप से संपन्न हुआ।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.