ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news grand procession with 51 urns started in asnahar ganesh puja festival started

Sonbhadra News: असनहर में 51 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, गणेश पूजा महोत्सव शुरू.

असनहर में पांच दिवसीय गणेश पूजनोत्सव का शुभारंभ 51 कलशों की भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। महिलाओं और कन्याओं ने कलश लेकर गांव की परिक्रमा की और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए, जबकि सुरक्षा व्यवस्था के लिए बभनी पुलिस तैनात रही।

sonbhadra

3:38 PM, Sep 14, 2026

Share:

Sonbhadra News: असनहर में 51 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, गणेश पूजा महोत्सव शुरू.
logo

असनहर में गणेश पूजनोत्सव के दौरान भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु और 51 कलशों के साथ शोभायात्रा में शामिल महिलाएं।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी क्षेत्र के असनहर ग्राम पंचायत में पांच दिवसीय गणेश पूजनोत्सव का शुभारंभ हुआ। गणेश पूजा समिति असनहर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सोमवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। आचार्य शिवेश द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं और कन्याओं ने 51 कलशों के साथ यात्रा में भाग लिया। वरुण देवता की पूजा-अर्चना के बाद माथे पर कलश लेकर गांव की परिक्रमा की गई। यजमान कमलेश कुशवाहा की पत्नी कलावती देवी ने असनहर के आदर्श तालाब पर पूजा-अर्चना कर कलश में जल भरा। वेद मंत्रोच्चार के साथ कलश में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पूजा स्थल पर पहुंची। पूजा स्थल पर कलश स्थापना के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। शोभायात्रा देखने सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। भगवान गणेश के दर्शन और पूजा के लिए भक्तों की भीड़ जुटी। व्यवस्था बनाए रखने के लिए बभनी पुलिस मौके पर तैनात रही। कार्यक्रम में गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा, कोषाध्यक्ष सूरज लाल, मुकुटधारी अनिल सोनी, रमेश कुशवाहा, उमेश कुशवाहा और ब्रह्मा कुशवाहा सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.