मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news grand program on labor day in gurmura workers informed about schemes

Sonbhadra News: गुरमुरा में मजदूर दिवस पर भव्य कार्यक्रम, श्रमिकों को योजनाओं की दी जानकारी.

गुरमुरा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर हुए कार्यक्रम में श्रम कानूनों और सरकारी योजनाओं पर जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र और छात्रों को सम्मानित किया गया। ओबरा परियोजना में भी श्रमिकों ने लाइव प्रसारण देखा। श्रमिक आरोग्य मेला 28 अप्रैल से 3 मई तक आयोजित हो रहा है।

sonbhadra

5:31 PM, May 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: गुरमुरा में मजदूर दिवस पर भव्य कार्यक्रम, श्रमिकों को योजनाओं की दी जानकारी.
logo

कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र और छात्रों को सम्मानित किया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

अटल आवासीय विद्यालय, गुरमुरा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश राहुल, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, उप श्रमायुक्त अचला पाण्डेय सहित कई अधिकारी एवं श्रमिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही श्रम कानूनों एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया, ताकि श्रमिक अपने अधिकारों का लाभ उठा सकें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना। इसके बाद विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही ओबरा तापीय परियोजना में भी मुख्य महाप्रबंधक की उपस्थिति में श्रमिकों एवं प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। मजदूर दिवस के तहत श्रम विभाग सोनभद्र द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सहयोग से 28 अप्रैल से 3 मई तक श्रमिक आरोग्य मेला का भी आयोजन विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में किया जा रहा है, जिससे श्रमिकों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.