Sonbhadra News: चोपन में रामजन्म की लीला का भव्य मंचन, भावविभोर हुए श्रद्धालु.
चोपन की रेलवे रामलीला समिति में तीसरे दिन भगवान श्रीराम के जन्म का भव्य मंचन किया गया। रामजन्म होते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा, श्रद्धालु भावविभोर हो गए। रामजन्म की लीला में रावण के अत्याचार और धर्म की स्थापना का प्रसंग दिखाया गया।
sonbhadra
10:53 AM, Oct 12, 2026
Share:


चोपन की रेलवे रामलीला में भगवान श्रीराम और हनुमान जी की आरती कर श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पंडाल।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
विज्ञापन
रेलवे रामलीला समिति चोपन में रामलीला के तीसरे दिन भगवान श्रीराम के जन्म का भव्य मंचन किया गया। रामजन्म का प्रसंग प्रस्तुत होते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का आनंद लिया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और दर्शक भावविभोर नजर आए। रामलीला के मंचन में दिखाया गया कि रावण के बढ़ते अत्याचारों से धरती पर त्राहि-त्राहि मची हुई थी। रावण के आतंक से परेशान ऋषि-मुनियों ने ब्रह्मा जी के समक्ष अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए अत्याचारों से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। इसके बाद भगवान विष्णु ने धर्म की स्थापना और अधर्म के विनाश के लिए अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्र के रूप में भगवान श्रीराम के रूप में अवतार लिया। भगवान श्रीराम के जन्म का दृश्य प्रस्तुत होते ही पंडाल में मौजूद श्रद्धालु खुशी से झूम उठे। चारों ओर जय श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे और पूरा परिसर भक्ति एवं उत्साह से सराबोर हो गया। रामजन्म की लीला ने दर्शकों को धर्म, सत्य और मर्यादा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष कमलकिशोर सिंह, महामंत्री धर्मेंद्र जायसवाल, दीनदयाल सिंह, अभिषेक दुबे, संजय चेतन, सियाराम तिवारी, हीरालाल वर्मा, सुनील सिंह, श्यामचरण गिरी, रमेश सोनी, राजन जायसवाल, अमर शर्मा, घनश्याम पांडेय, कस्बा इंचार्ज मनोज सिंह, अरविंद सोनी, बबलू सोनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


