ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news grand staging of tadka slaughter in ramlila grounds echoed with chants of jai shri ram

Sonbhadra News: रामलीला में ताड़का वध का भव्य मंचन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मैदान.

चपकी महुअरिया मोड़ पर श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला के तीसरे दिन प्रभु श्रीराम द्वारा ताड़का वध का भव्य मंचन किया गया। राम-लक्ष्मण और राक्षसों के बीच युद्ध के दृश्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

sonbhadra

2:31 PM, Oct 13, 2026

Share:

Sonbhadra News:  रामलीला में ताड़का वध का भव्य मंचन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मैदान.
logo

रामलीला में ताड़का वध के मंचन के दौरान राक्षसों की वेशभूषा में कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

श्री रामलीला कमेटी चपकी महुअरिया मोड़ के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के तीसरे दिन सोमवार को प्रभु श्रीराम द्वारा राक्षसी ताड़का वध का भव्य मंचन किया गया। रामलीला में कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान राम-लक्ष्मण और राक्षसों के बीच युद्ध के दृश्य आकर्षण का केंद्र रहे। रामलीला मंचन के दौरान दिखाया गया कि महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ के दरबार में पहुंचते हैं। वे राजा दशरथ को बताते हैं कि जंगल में राक्षसों का आतंक बढ़ गया है और उनके यज्ञ में असुर बाधा उत्पन्न कर रहे हैं, जिससे उनकी तपस्या भंग हो रही है। इस समस्या के समाधान के लिए महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ से राम और लक्ष्मण को अपने साथ जंगल में भेजने का आग्रह करते हैं। प्रारंभ में पुत्रों के प्रति स्नेह के कारण राजा दशरथ चिंतित होते हैं, लेकिन महर्षि विश्वामित्र के आग्रह और मार्गदर्शन को स्वीकार करते हुए राम और लक्ष्मण को उनके साथ भेज देते हैं। इसके बाद जंगल में प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण का राक्षसों से सामना होता है। मंचन में प्रभु श्रीराम द्वारा ताड़का का वध करने का दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कलाकारों ने युद्ध के दृश्यों का प्रभावशाली प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। रामलीला के दौरान ऋषि-मुनियों के आदर-सत्कार तथा धर्म की रक्षा के प्रसंगों का भी मंचन किया गया। कार्यक्रम देखने के लिए रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में रामभक्त और श्रद्धालु पहुंचे। दर्शकों ने पूरे उत्साह के साथ रामलीला का आनंद लिया। इस अवसर पर समिति से जुड़े विशाल जायसवाल, रितेश कुमार, रवि कुमार, दुर्गेश सोनी, ललित, नागेंद्र शर्मा, सतीश जायसवाल, संत कुमार और रंजीत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। रामलीला के मंचन से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.