मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news grand start of bijpur premier league victory of chapki maharikala and shanti nagar in exciting matches

Sonbhadra News: बीजपुर प्रीमियर लीग का भव्य आगाज, रोमांचक मुकाबलों में चपकी, महरीकला और शांति नगर की जीत.

बीजपुर में प्रीमियर लीग क्रिकेट का उद्घाटन मुकाबला रोमांच और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। पहले ही दिन खेले गए तीन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। चपकी, महरीकला और शांति नगर ने अपने-अपने मैच जीतकर बढ़त बनाई। हजारों दर्शकों की मौजूदगी में पूरे आयोजन का माहौल उत्सव जैसा रहा।

sonbhadra

7:22 PM, Apr 6, 2026

Share:

Sonbhadra News: बीजपुर प्रीमियर लीग का भव्य आगाज, रोमांचक मुकाबलों में चपकी, महरीकला और शांति नगर की जीत.
logo

हजारों दर्शकों की मौजूदगी में पूरे आयोजन का माहौल उत्सव जैसा रहा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच चपकी और यंग बॉयज बीजपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर चपकी ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। यंग बॉयज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में सभी विकेट खोकर मात्र 37 रन ही बना सकी और चपकी के सामने 38 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चपकी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए महज 3.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच में दीपक मौर्या ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। दूसरा मुकाबला महरीकला और इनर जिओ (एनर्जीओ) के बीच खेला गया। इस मैच में एनर्जीओ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। महरीकला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 56 रन बनाए और 57 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी एनर्जीओ की टीम निर्धारित 8 ओवरों में 53 रन ही बना सकी और महज 3 रनों से यह रोमांचक मुकाबला हार गई। तीसरा मुकाबला शांति नगर और रिहंद नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। शांति नगर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। रिहंद नाइट राइडर्स की शुरुआत बेहद खराब रही और पूरी टीम 5 ओवर में सिर्फ 32 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए शांति नगर ने 4.1 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया। इस मैच में विकास यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच बने। उद्घाटन अवसर पर कमेटी अध्यक्ष धनंजय कुमार शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी राजेश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एनर्जीओ प्राइवेट लिमिटेड के साइड इंचार्ज राजेश सिंह और पवन सुक्लेश उपस्थित रहे। अंपायरिंग मुकेश पाल और मक्कुल खान ने की, जबकि स्कोरिंग शिव जायसवाल और कमेंट्री धनंजय शर्मा ने संभाली। आयोजन में कई युवाओं का विशेष सहयोग रहा। बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने मुकाबलों का आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.