मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news grand tricolor yatra started in chopan the area echoed with the cheers of bharat mata

Sonbhadra News: चोपन में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा क्षेत्र.

विकासखंड चोपन से बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा ब्लॉक परिसर से शुरू होकर सोन नदी पुल पार करते हुए पटवध अमिला मोड़ तक पहुंची और फिर वापस ब्लॉक परिसर में आकर समाप्त हुई। यात्रा में ग्राम प्रधान, सचिव, ग्रामीण, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से माहौल देशभक्तिमय कर दिया।

sonbhadra

1:51 PM, Aug 12, 2026

Share:

Sonbhadra News: चोपन में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा क्षेत्र.
logo

चोपन में तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लेकर उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रभक्ति का संदेश देते अधिकारी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में बुधवार को विकासखंड चोपन में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। शासन के निर्देश और जिलाधिकारी के निर्देशन में आयोजित इस यात्रा में ब्लॉक क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्रामवासी, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ विकास खंड चोपन परिसर से हुआ। यात्रा सोन नदी के पुल को पार करते हुए पटवध अमिला मोड़ तक पहुंची। इसके बाद यात्रा वापस सोन नदी के पुल से होते हुए ब्लॉक चोपन परिसर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। पूरे यात्रा मार्ग पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण देशभक्तिमय बना रहा। यात्रा में क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान और सचिव सहित ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

विज्ञापन

Img

ग्राम पंचायत और उनके ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भी यात्रा में हिस्सा लिया। ब्लॉक प्रमुख की ओर से भी कई लोगों ने सहभागिता की। वहीं ओबरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मंत्री की ओर से भी कई प्रतिनिधियों ने तिरंगा यात्रा में भाग लेकर आयोजन को समर्थन दिया। प्रधानों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर निकाली गई तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में योगदान देना चाहिए। ब्लॉक प्रशासन ने शासन के निर्देशों के अनुरूप यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशासन की देखरेख में यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। आयोजकों ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। यात्रा ने क्षेत्र में देशभक्ति, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.