ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news grassim chemical plant became a laborer of an accident ear hand hand and face scorching questions arose on management

Sonbhadra News: ग्रासिम केमिकल प्लांट में मजदूर हुआ हादसे का शिकार, कान-हाथ-कमर और चेहरा झुलसा, प्रबंधन पर उठे सवाल.

सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्र स्थित ग्रासिम केमिकल प्लांट में एसबीपी प्लांट में कार्यरत मजदूर अच्छेवर यादव 12 सितंबर को ड्यूटी के दौरान झुलस गए। दुर्घटना में उनके कान, हाथ, कमर और चेहरा बुरी तरह जल गया। सुरक्षा अधिकारी को सूचित किए बिना और मेडिकल फॉर्म भरे बिना ही घायल मजदूर को हिंडालको अस्पताल भेज दिया गया।

sonbhadra

10:01 PM, Sep 14, 2025

Share:

Sonbhadra News: ग्रासिम केमिकल प्लांट में मजदूर हुआ हादसे का शिकार, कान-हाथ-कमर और चेहरा झुलसा, प्रबंधन पर उठे सवाल.
logo

ग्रसिम केमिकल प्लांट में मज़दूर झुलसा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

रेणुकूट स्थित ग्रासिम केमिकल प्लांट में कार्यरत मजदूर अच्छेवर यादव बीते 12 सितम्बर को ड्यूटी के दौरान गंभीर रूप से झुलस गए। जानकारी के अनुसार एस.बी.पी. प्लांट में काम करते समय अचानक हुई दुर्घटना में उनके कान, हाथ, कमर और चेहरा बुरी तरह जल गए। आरोप है कि घटना के बाद सुरक्षा अधिकारी को बिना अवगत कराए और मेडिकल फार्म भरे बिना ही घायल मजदूर को हिंडालको अस्पताल भेज दिया गया।

वहीं अस्पताल स्टाफ का कहना था कि जब तक प्लांट के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं आएंगे, तब तक मरीज को अस्पताल से छुट्टी नहीं दी जानी चाहिए। इसके बावजूद घायल को पट्टी-मलहम कर अस्पताल से लौटा दिया गया। घटना के बाद मजदूरों और श्रमिक संगठनों में आक्रोश है। उनका कहना है कि जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं और घायल मजदूर को अब तक लेबर लॉ के तहत मिलने वाली पूरी मेडिकल सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं।

Img

श्रमिक प्रतिनिधियों ने मांग की है कि प्रबंधन मजदूर भाई को न्याय दिलाए और पूरी चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो आगे की जिम्मेदारी स्वयं ग्रासिम प्रबंधन की होगी। इस घटना को लेकर श्रमिकों ने अपील की है कि सभी मजदूर साथी एकजुट होकर आवाज बुलंद करें ताकि घायल अच्छेवर यादव को न्याय मिल सके। इस संबंध में ग्रासिम कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई और कहा की अगर घटना हुई होगी तो जानकारी दी जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.