मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news gross negligence in shutdown contract lineman badly burnt due to sudden electric shock

Sonbhadra News: शटडाउन में भारी लापरवाही, अचानक करंट आने से संविदा लाइनमैन बुरी तरह झूलसा.

घोरावल तहसील क्षेत्र के जोगिनी गांव में गुरुवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। बिजली के पोल पर शटडाउन लेकर काम कर रहे संविदा लाइनमैन को अचानक सप्लाई चालू होने से करंट लग गया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान करमा थाना क्षेत्र के बीसहार गांव निवासी संतोष (46) पुत्र चिंता के रूप में हुई है। वह घोरावल उपखंड के बिसरेखी फिडर पर संविदा लाइनमैन के तौर पर तैनात थे।

sonbhadra

10:48 AM, Feb 27, 2026

Share:

Sonbhadra News: शटडाउन में भारी लापरवाही, अचानक करंट आने से संविदा लाइनमैन बुरी तरह झूलसा.
logo

बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान बिजलीकर्मी की मौत।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

बिजली के पोल पर काम करते समय करंट लगने से एक संविदा लाइनमैन की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार देर शाम घोरावल तहसील क्षेत्र के जोगिनी गांव में हुई। गंभीर रूप से झुलसे लाइनमैन को वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक लाइनमैन की पहचान करमा थाना क्षेत्र के बीसहार गांव निवासी संतोष (46) पुत्र चिंता के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि संतोष घोरावल उपखंड क्षेत्र के बिसरेखी फिडर पर संविदा लाइनमैन के तौर पर कार्यरत थे। गुरुवार रात वह जोगिनी गांव में शटडाउन लेकर बिजली लाइन ठीक कर रहे थे। इसी दौरान कथित तौर पर किसी बिजलीकर्मी ने गंभीर लापरवाही बरतते हुए बिजली आपूर्ति चालू कर दी। इससे लाइनमैन संतोष विद्युत लाइन के संपर्क में आ गए और उन्हें जोरदार करंट लगा, जिससे वह बुरी तरह झुलस गए और शरीर में आग लग गईं। एक व्यक्ति ने पोल पर चढ़कर उनके शरीर को तार से अलग कर पोल से नीचे उतारा और ग्रामीणों और अन्य बिजलीकर्मियों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करमा में भर्ती कराया। संतोष की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज़ के लिए वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान संतोष की मौत हो गई। इस घटना से संविदा लाइनमैनों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही के कारण पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.