ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news gutkha businessman committed suicide by hanging himself in murdhwa was troubled by family dispute

Sonbhadra News: मुर्धवा में गुटखा व्यवसायी ने फांसी लगाकर दी जान, पारिवारिक विवाद से था परेशान.

पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा में गुरुवार सुबह एक गुटखा व्यवसायी ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

sonbhadra

9:19 PM, Oct 9, 2025

Share:

Sonbhadra News: मुर्धवा में गुटखा व्यवसायी ने फांसी लगाकर दी जान, पारिवारिक विवाद से था परेशान.
logo

व्यवसाई की मौत की घटना से क्षेत्र में मचा हड़कंप।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

पिपरी क्षेत्र के मुर्धवा में गुरुवार की सुबह एक गुटखा व्यवसायी द्वारा किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान विवेक राय निवासी बेगूसराय, बिहार के रूप में हुई है। वे कई वर्षों से रेणुकूट नगर में रहकर थोक गुटखा का व्यापार करते थे। बताया गया कि विवेक राय की पत्नी बिहार में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं और दोनों के बीच कुछ महीनों से विवाद चल रहा था। कुछ दिनों से विवेक की पत्नी भी नगर में आकर रह रही थीं, जिससे दोनों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। रेणुकूट चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि बुधवार को पति-पत्नी दोनों जिला मुख्यालय गए थे, जहां महिला थाने में हुई पेशी के बाद शाम को वापस लौटे। इसके बाद रात में विवेक राय अपने मुर्धवा स्थित किराए के मकान में सोए हुए थे। गुरुवार की सुबह जब उनका बेटा जागा तो उसने अपने पिता को कमरे में पंखे से गमछे के सहारे लटका हुआ देखा। यह दृश्य देखकर वह दंग रह गया और जोर-जोर से रोने लगा। उसने तुरंत अपने चाचा को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, विवेक राय पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से तनावग्रस्त चल रहे थे। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है कि आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.