Sonbhadra News: डकैती की योजना बना रहे आधा दर्जन आरोपी चाकू-चापड़ के साथ चढ़े पुलिस के हत्थे.
आम जनों को सुरक्षा देने के लिए क्षेत्र में पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है, पुलिस की मुस्तैदी की वजह से डकैती की योजना बना रहे हैं आधा दर्जन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जिन्हें विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।
sonbhadra
3:36 PM, Aug 21, 2025
Share:


चोपन पुलिस को मिली वड़ी कामयाबी, 6 आरोपी गिरफ्तार।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन और चोपन पुलिस की सक्रियता ने थाना क्षेत्र में होने वाली अनहोनी से स्थानीय लोगों को बचा लिया। दरअसल 21 अगस्त की रात 12:07 पर थाना क्षेत्र में डकैती की योजना बना रहे 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर सलखन स्थित खादी ग्रामोद्योग भवन के पास से इन आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपी सतीश पाल (22 वर्ष), सुरेश पाल (24 वर्ष), अजय कुमार पाल उर्फ विनोद (29 वर्ष), अरुण कुमार उर्फ बब्बू (22 वर्ष), अजय गुप्ता उर्फ गोलू (24 वर्ष) और आनंद पाल उर्फ जुगनू (18 वर्ष) का सम्बन्ध घोरावल थाना क्षेत्र के पेढ़ गांव से हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक नाजायज चाकू, एक नाजायज चापड़, एक TUV कार (नंबर UP 64 AD 3780), 6 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 1600 रुपये नगद बरामद किए हैं। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोपन थाने में तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
गिरफ्तार वांछित अभियुक्त का विवरण-
01. सतीश पाल पुत्र हीरामणि पाल निवासी पेढ़ थाना घोरावल जनपद उम्र करीब 22 वर्ष,
02. सुरेश पाल पुत्र रामखेलावन पाल निवासी पेढ़ थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र 24 वर्ष,
03. अजय कुमार पाल उर्फ विनोद पुत्र गिरधारी पाल निवासी नौगांव थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र करीब 29 वर्ष,
04. अरूण कुमार उर्फ बब्बू पुत्र स्व. ओमप्रकाश विश्वकर्मा निवासी ग्राम पेढ़ थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र 22 वर्ष,
05. अजय गुप्ता उर्फ गोलू पुत्र छोटेलाल गुप्ता निवासी ग्राम पेढ़ थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 24 वर्ष,
विज्ञापन
06. आनंद पाल उर्फ जुगनू पुत्र स्व. बुल्लू पाल निवासी पेढ़ थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र करीब 18 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली टीम –
01. प्र.नि. विजय कुमार चौरसिया, थाना चोपन जनपद सोनभद्र
02. उ.नि. आशीष कुमार पटेल,चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र
03. व.उ.नि. उमाशंकर यादव, थाना चोपन जनपद सोनभद्र
04. हे.का.आशीष कुमार सिंह, थाना चोपन जनपद सोनभद्र
05. हे.का. सीताराम यादव,चौकी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र
06. हे.का. विनेाद कुमार, थाना चोपन जनपद सोनभद्र।



