ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news half a dozen miscreants attacked the young man the police arrested 3 accused while taking quick action

Sonbhadra News: आधा दर्जन बदमाशों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार.

सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र के परियोजना अस्पताल के पास बीती रात एक युवक पर आधा दर्जन बदमाशों ने हमला कर दिया। धारदार हथियार से किए गए हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल को इलाज़ के दौरान 10 टांके लगाए गये हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

sonbhadra

2:08 PM, Sep 27, 2025

Share:

Sonbhadra News: आधा दर्जन बदमाशों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार.
logo

अस्पताल में इलाज़ कराता गंभीर रूप से घायल युवक।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र.

सोनभद्र।

ओबरा थाना क्षेत्र के परियोजना अस्पताल के पास उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब बीती रात आधा दर्जन लोग इक्क्ठा होकर वाहन से आये और एक युवक पर जानलेवा हमला बोल दिया। लगातार युवक को बेरहमी से मारते रहे इस दौरान आस पास के लोग घंटों मुकदर्शक बने रहे। कुछ देर बाद लोगों का मन पसीजा और बीच बचाव कर सभी को अलग किया। मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से भाग निकले। स्थानीय लोगों की सहायता से युवक को परियोजना अस्पताल में भर्ती कराया गया और डॉक्टरों ने युवक का प्राथमिक इलाज़ कर आगे के इलाज़ के लिए सीएचसी चोपन भेज दिया।

युवक के सर में धारदार वस्तु से हमला करने से 10 टांके लगे है। परियोजना अस्पताल के डॉक्टरों ने युवक को सीएचसी चोपन भेज दिया। घायल युवक के सूचना पर परिजन भी पहुंच गये। उन्होंने घटना की बाबत ओबरा पुलिस से शिकायत की है। वही सीएचसी चोपन में इलाज़ के दौरान पीड़ित मोनू ने बताया कि वह अपने काम के सिलसिले में जा रहा था। परियोजना हॉस्पिटल के पास एक चाय की दुकान पर कुछ देर के लिए बैठा हुआ था। तभी एक गाड़ी आई जिसमें 8 और 9 लड़के सवार थे बाहर निकलते ही धारदार चाकू हॉकी पंच से मेरे ऊपर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Img

ओबरा निवासी मोनू ने बताया कि करीबन एक डेढ़ साल पहले भी हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया था और मौके पर गंभीर अवस्था में फेंक दिया था और धमकी दे रहे थे अगर तुम थाने जाते हो तो तुमको फिर मार कर फेंक देंगे। मोनू ने बताया कि आधे से ज्यादा लड़कों को वह पहचानता है। घटना से पीड़ित के शरीर में कई जगह चोट भी आई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रकरण के सम्बन्ध में थाना ओबरा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर 03 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.