ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news hand pump which has been broken for months has become a cause of trouble for the villagers demand for immediate repair

Sonbhadra News: महीनों से खराब हैंडपंप ग्रामीणों के लिए बना परेशानी का सबब, तत्काल मरम्मत कराने की मांग.

बभनी ब्लॉक के कोंगा गांव की यादव बस्ती में करीब पांच महीने से हैंडपंप खराब पड़ा है, जिससे ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं हुई और महिलाओं-बच्चों को करीब आधा किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर हैंडपंप की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।

sonbhadra

4:12 PM, Oct 7, 2026

Share:

Sonbhadra News: महीनों से खराब हैंडपंप ग्रामीणों के लिए बना परेशानी का सबब, तत्काल मरम्मत कराने की मांग.
logo

कोंगा गांव की यादव बस्ती में खराब हैंडपंप और पेयजल संकट से जूझते ग्रामीण, मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोंगा में पिछले 5 महीनों से खराब हैंडपंप ग्राम प्रधान द्वारा नहीं बनवाए जाने पर आसपास के ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार कोंगा गांव के यादव बस्ती में करीब 5 महीने से हैंडपंप पूरी तरह खराब हो गई है जहां पानी पीने की भारी समस्या हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पांच महीनों से आधा किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीने को भी बेबस है। खराब हैंडपंप को लेकर ग्राम प्रधान से ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ। पानी की सुविधा न होने से महिलाओं और बच्चों को दूर-दराज के क्षेत्रों या अन्य स्रोतों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या की जानकारी होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों या ग्राम प्रधान द्वारा इसकी मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस संबंध में प्रधान प्रतिनिधि निलेश कुमार ने बताया कि खराब हैंडपंप की हमें जानकारी नहीं है। इस संबंध में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी चारुलता से पूछने पर बताया कि मामले की जानकारी नहीं है, यदि खराब है तो बनवा दिया जाएगा। ग्रामीणों में लालबहादुर, प्रेमलाल, ह्रदय नारायण, दयाशंकर, चंद्रावती देवी, प्रभावती व अन्य लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराते हुए कार्यवाई की मांग की हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.