मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news happiness drowned in overflowing drain one dead six year old boy missing

Sonbhadra News: नाले के उफान में समाई खुशियां, एक की मौत, छह वर्षीय बालक लापता.

सोनभद्र के मांची थाना क्षेत्र स्थित चरगड़ा गांव में बरसाती नाले के तेज बहाव में तीन लोग बह गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, एक घायल मिला, जबकि छह वर्षीय बालक की तलाश जारी है। पुलिस और ग्रामीण मौके पर खोज अभियान चला रहे हैं।

sonbhadra

7:39 PM, Jun 30, 2026

Share:

Sonbhadra News: नाले के उफान में समाई खुशियां, एक की मौत, छह वर्षीय बालक लापता.
logo

मूसलाधार बारिश के बाद उफान पर आया झरना, तेज बहाव के बीच मौके पर जुटे ग्रामीण।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: कन्हैया लाल यादव, मांची।

सोनभद्र।

मांची थाना क्षेत्र के चरगड़ा गांव में एक बरसाती नाले के तेज बहाव में बहने से तीन लोगों में से एक की मौत हो गई है। घटना में एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला, जबकि एक बालक अभी भी लापता है। पुलिस और ग्रामीण लापता बालक की तलाश कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब दो बजे चरगड़ा गांव के तीन युवक बबलू (18) पुत्र मुमताज, अलीहसन (6) पुत्र मुमताज, और सुकतार (18) पुत्र कैमुदिन गांव के पास परवा नाले में पिकनिक मनाने गए थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे नाले में पानी का बहाव तेजी से बढ़ गया।

विज्ञापन

Img

तीनों युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। कुछ समय बाद गांव में घटना की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत खोजबीन शुरू की। करीब एक घंटे बाद बबलू घायल अवस्था में मिला, जबकि दो घंटे बाद सुकतार का शव बरामद हुआ। छह वर्षीय बालक अलीहसन का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। ग्रामीण लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस टीम लापता बालक की तलाश में ग्रामीणों के साथ जुटी हुई है और मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.