ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news har ghar jal became a problem in bijpur the road was dug up and water was missing from the tap

Sonbhadra News: बीजपुर में 'हर घर जल' बनी मुसीबत, सड़क खोदकर छोड़ा, टोटी से पानी नदारद.

बीजपुर में हर घर जल योजना के तहत एक वर्ष पहले पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कें अब तक नहीं बन सकी हैं, जबकि घरों में पानी की सप्लाई भी शुरू नहीं हुई है। बीजपुर बाजार, राय कॉलोनी, शांति नगर समेत कई इलाकों में गड्ढों से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पाइपलाइन का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है और कई घरों में अब तक कनेक्शन नहीं दिए गए हैं।

sonbhadra

12:07 PM, May 24, 2026

Share:

Sonbhadra News: बीजपुर में 'हर घर जल' बनी मुसीबत, सड़क खोदकर छोड़ा, टोटी से पानी नदारद.
logo

गड्ढों से हादसे का खतरा, पानी के लिए त्राहिमाम.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

सोनभद्र।

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'हर घर जल' योजना का लाभ अब तक बीजपुर के निवासियों को नहीं मिल पाया है। योजना के तहत लगभग एक वर्ष पहले बीजपुर बाजार, पुनर्वास प्रथम, मोटर गैराज, राय कॉलोनी और शांति नगर तक पाइपलाइन बिछाने के लिए मुख्य सड़कों को खोदा गया था। पाइप डालने के बाद गड्ढों को ठीक से नहीं भरा गया और सड़क मरम्मत का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। इसके परिणामस्वरूप सड़कें जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बरसात के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। कई बाइक सवार फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए इन रास्तों से गुजरना मुश्किल हो गया है।

बीजपुर बाजार निवासी दुकानदार मुख्तार आलम ने बताया कि सड़क खोदे हुए एक वर्ष से अधिक समय बीत गया है, लेकिन न तो सड़क बनी और न ही घरों में पानी पहुंचा। उन्होंने कहा कि योजना का नाम 'हर घर जल' है, लेकिन क्षेत्र में 'हर घर गड्ढा' जैसी स्थिति बन गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा पाइपलाइन डालने के बाद काम अधूरा छोड़ दिया गया है। कई स्थानों पर अब तक घरेलू कनेक्शन भी नहीं दिए गए हैं। करीब 500 से अधिक परिवार इस समस्या से प्रभावित बताए जा रहे हैं। इस बीच, भीषण गर्मी के चलते जल संकट और गहरा गया है। ग्रामीण राम प्रभु गुप्ता, रामायण, इजहार, राजेश, दिनेश, रतन लाल गोंड और हुसैन ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है।

Img

पहले बोरिंग से पानी की आपूर्ति होती थी, लेकिन भू-जल स्तर नीचे चले जाने से वह व्यवस्था प्रभावित हो गई है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम सागर गुप्ता ने जानकारी दी कि पंचायत भवन के पास स्थित कुएं से भी मोटर द्वारा पानी सप्लाई किया जा रहा था, लेकिन जल स्तर कम होने से वहां भी समस्या उत्पन्न हो गई है। फिलहाल टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जा रहा है, लेकिन वह भी पर्याप्त साबित नहीं हो रहा है। वहीं नमामि गंगे परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रमोद कुमार ने कहा कि पाइपलाइन का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। शेष कनेक्शन जल्द पूरे कर टेस्टिंग के बाद जलापूर्ति शुरू की जाएगी। साथ ही बीजपुर में सड़क मरम्मत का कार्य भी शीघ्र शुरू कराने का आश्वासन दिया गया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.