Sonbhadra News: हरिशंकर मंदिर असनहर में 3100 दीपों से जगमगाया परिसर, भक्ति कार्यक्रमों ने बांधा समां.
बभनी ब्लॉक के असनहर गांव स्थित श्री हरिशंकर मंदिर में मंगलवार को देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा पर भव्य दीपोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में 3100 दीप प्रज्वलित किए गए और सुंदरकांड पाठ के साथ भक्ति संगीत का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
sonbhadra
9:32 PM, Nov 24, 2026
Share:


असनहर के श्री हरिशंकर मंदिर में देव दीपावली पर दीपों से जगमगाया परिसर, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
विकास खंड बभनी के असनहर गांव स्थित श्री हरिशंकर मंदिर परिसर में मंगलवार को देव दीपावली एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भव्य दीपोत्सव और भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में 3100 दीपक प्रज्वलित कर पूरे परिसर को रोशनी से जगमगा दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। भक्ति संगीत के कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। दीपों की रोशनी और भक्ति गीतों से मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया। आचार्य राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि देव दीपावली व कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपक जलाने से नकारात्मकता दूर होती है, सुख-समृद्धि आती है और देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। भक्ति रस प्रवाह के अनुसार, इस दिन भगवान शिव के त्रिपुरारी स्वरूप की पूजा और त्रिपुरासुर पर उनकी विजय की खुशी में देवताओं द्वारा दीप जलाने की परंपरा रही है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कार्यक्रम में अरविंद दुबे, अमर देव पांडेय, चंद्रसेन पांडेय, अमरेश चंद्र पांडेय, सुरेश दुबे, रामगोपाल यादव, रामकुमार यादव, सूर्यकांत दुबे, भोला कश्यप और कृष्ण बिहारी पांडेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं एवं बच्चे मौजूद रहे।


