Sonbhadra News: तेज रफ्तार का कहर: बाइक सड़क से नीचे गिरी, दो युवकों की दर्दनाक मौत.
सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सलखन से चोपन की ओर जा रही एक पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई, जिससे बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
sonbhadra
9:38 PM, May 23, 2026
Share:


चोपन थाना क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग स्थित पटवध के नायरा पेट्रोल पंप के समीप शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई, जिससे दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UP64BC3622 पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार विकास पुत्र 20 वर्षीय अजय सिंह गौड़ एवं 21 वर्षीय मनीष पुत्र मंगरु निवासी ग्राम गुरमा कॉलोनी, थाना चोपन, सलखन की ओर से चोपन की तरफ जा रहे थे। शनिवार शाम करीब 7:40 बजे पटवध स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक तेज गति के कारण अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे जा गिरी।
विज्ञापन
हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भिजवा दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण बाइक की तेज रफ्तार प्रतीत हो रहा है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता को उजागर कर दिया है।
