Sonbhadra News: लोढ़ी चौकी के होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत, रात्रि ड्यूटी पर चौकी में थे तैनात.
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली लोढ़ी चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल रामसूरत यादव (55) की शुक्रवार (20 फरवरी 2026) सुबह शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
sonbhadra
12:49 PM, Feb 20, 2026
Share:


आशंका है कि रात्रि ड्यूटी के दौरान अज्ञात वाहन ने मारी होगी टक्कर।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली लोढ़ी चौकी पर तैनात होमगार्ड रामसूरत यादव (55) की शुक्रवार (20 फरवरी 2026) सुबह शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे हरेंद्र प्रसाद (पुत्र रामजी साव, निवासी लोढ़ी) ने दी। हरेंद्र प्रसाद की खुशबू बाग नर्सरी रोड पर चाय की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी दुकान के सामने शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक की पहचान होमगार्ड रामसूरत यादव (पुत्र रामधनी यादव, निवासी ग्राम गोटी बांध, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र) के रूप में हुई। उनकी उम्र करीब 55 वर्ष थी और वह रात्रि ड्यूटी पर लोढ़ी चौकी में तैनात थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रामसूरत यादव की मृत्यु किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस में रखवा दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
