Sonbhadra News: बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम.
शक्तिनगर थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा शक्तिनगर से ज्वालामुखी जाने वाले मार्ग पर लायंस स्कूल टर्निंग के पास हुआ, जहां एक बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में युवक की मौत हो गईं।
sonbhadra
10:44 AM, Jan 18, 2026
Share:


एनटीपीसी कॉलोनी, शक्तिनगर का रहने वाला था युवक।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
शक्तिनगर थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा शक्तिनगर से ज्वालामुखी जाने वाले मार्ग पर लायंस स्कूल टर्निंग के पास हुआ, जहां एक बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही शक्तिनगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल युवक को एनटीपीसी शक्तिनगर स्थित संजीवनी चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उदय कुशवाहा पुत्र ईश्वरी प्रसाद महतो के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वह मकान संख्या 6A/231, एनटीपीसी कॉलोनी, शक्तिनगर का निवासी था। जानकारी के अनुसार, मृतक के पिता विवेकानंद विद्यालय में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही होगा।



