Sonbhadra News: बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर फार्च्यूनर और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक गंभीर घायल.
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के चलगली गांव निवासी संदीप (40) बाइक से बभनी आ रहे थे, तभी पोखरा गांव के पास सामने से आ रही फार्च्यूनर से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका एक पैर टूट गया। सूचना पर पहुंची बभनी पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया और फार्च्यूनर को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया।
sonbhadra
5:48 PM, Nov 13, 2026
Share:


बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पोखरा गांव के पास फार्च्यूनर और बाइक की टक्कर के बाद मौके पर जुटी भीड़, पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पोखरा गांव के पास शुक्रवार को फार्च्यूनर और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में उसका एक पैर टूट गया। जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चलगली गांव निवासी संदीप (40) पुत्र अर्जुन बाइक से बभनी की ओर आ रहा था। वहीं, फार्च्यूनर बभनी से छत्तीसगढ़ की ओर जा रही थी। पोखरा गांव के पास दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में संदीप सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची बभनी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया। पुलिस ने फार्च्यूनर को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया।


