Sonbhadra News: 10 गांवों में स्वास्थ्य शिविर, 509 मरीजों की हुई जांच.
हिंडाल्को ग्रामीण विकास विभाग, रेणुकूट ने बभनी के 10 गांवों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए। 509 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच कर दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में मौसमी बीमारियों से बचाव और स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया।
sonbhadra
4:55 PM, Sep 3, 2026
Share:


स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सक ग्रामीणों और बच्चों की जांच करते हुए, वहीं बाहर खड़ी हिंडाल्को की एंबुलेंस।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
हिंडालको ग्रामीण विकास विभाग रेणुकूट के सीएसआर प्रमुख अनिल कुमार झा के निर्देशन में विकासखंड बभनी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। विकास खंड बभनी के विभिन्न गांवों में हिंडाल्को ग्रामीण विभाग के तहत विभिन्न गांवों में शिविर का आयोजन किया गया सीएसआर प्रमुख श्री झा ने बताया कि विकास खंड बभनी के करमघट्टी, बिछियारी, बभनी, सतबहनी, बरवा टोला, पोखरा, परसाटोला, बैना, कोंगा तथा परिवार कल्याण केंद्र में कुल 509 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया गया।गुरुवार को असनहर गांव में केंद्र पर शिविर का समापन किया गया।शिविर में डॉक्टर विवेक कुमार द्वारा मरीजों की जांच कर दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में मौसमी बीमारियों से बचाव और स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया। सीएसआर प्रमुख अनिल कुमार झा ने कहा कि हिंडालको ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और आगे भी इस तरह के शिविर लगाए जाते रहेंगे। शिविर से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।



