Sonbhadra News: ‘सफाईमित्र सुरक्षा शिविर’ के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन.
एनटीपीसी रिहंद में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत संविदा कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हृदय गति और हीमोग्लोबिन समेत कई स्वास्थ्य मानकों की जांच की गई। कर्मियों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देने के साथ मुफ्त दवाइयों का वितरण भी किया गया।
sonbhadra
6:37 PM, Oct 1, 2026
Share:


एनटीपीसी रिहंद में सफाईमित्र सुरक्षा शिविर के दौरान संविदा कर्मियों की स्वास्थ्य जांच और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
एनटीपीसी रिहंद में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत स्वच्छता, स्वास्थ्य, स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में कल्याण केंद्र, एनटीपीसी रिहंद में संविदा कर्मियों हेतु ‘सफाईमित्र सुरक्षा शिविर’ के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एनटीपीसी रिहंद के विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा कर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिविर के दौरान संविदा कर्मियों के रक्तचाप, ब्लड शुगर, हृदय गति, हीमोग्लोबिन सहित अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानकों की जांच की गई। स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श प्रदान करने के साथ-साथ मुफ्त दवाइयों का वितरण भी किया गया। इस पहल का उद्देश्य संविदा कर्मियों के स्वास्थ्य की समय पर जांच सुनिश्चित करना तथा उन्हें निवारक स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूक करना था। यह स्वास्थ्य शिविर एनटीपीसी रिहंद द्वारा अपने संविदा कर्मियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है तथा स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत स्वस्थ एवं सुरक्षित कार्य वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।


