ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news health department exposed x ray machine closed patients worried in government medical college hospital

Sonbhadra News: स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल: एक्स-रे मशीन बंद, राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज परेशान.

सोनभद्र के राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक्स-रे मशीन बंद होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। बिजली व्यवस्था बाधित होने के कारण एक्स-रे जांच प्रभावित होने का आरोप है। मरीजों ने जिला प्रशासन से मशीन दुरुस्त कराकर जांच व्यवस्था जल्द बहाल कराने की मांग की।

sonbhadra

1:59 PM, Aug 29, 2026

Share:

Sonbhadra News: स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल: एक्स-रे मशीन बंद, राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज परेशान.
logo

राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल सोनभद्र में एक्स-रे जांच व्यवस्था प्रभावित होने के बीच अस्पताल परिसर और मरीज की पर्ची का दृश्य।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

सोनभद्र।

माँ विंध्यवासिनी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय हॉस्पिटल, सोनभद्र के बी-ब्लॉक में एक्स-रे जांच की व्यवस्था प्रभावित होने से मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों का आरोप है कि एक्स-रे मशीन खराब होने के साथ ही बिजली व्यवस्था बाधित होने के कारण जांच नहीं हो पा रही है। इसके चलते दूर-दराज से इलाज कराने पहुंचे मरीजों को बिना जांच के लौटने अथवा अन्य जगह जाने की मजबूरी बनी हुई है। बताया जा रहा है कि राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा गरीब और आदिवासी परिवार भी बड़ी संख्या में इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल में एक्स-रे जैसी जरूरी जांच सुविधा प्रभावित होने से मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन

Img

कई मरीज डॉक्टर की सलाह के बाद एक्स-रे कराने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन जांच नहीं हो पाने के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। बाइक से गिरने के कारण पैर में चोट लगने के बाद इलाज कराने पहुंचे राजेंद्र त्यागी ने बताया कि वह हड्डी के डॉक्टर को दिखाने अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टर ने पैर का एक्स-रे कराने की सलाह दी। इसके बाद वह एल-2 मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्हें बताया गया कि बिजली की व्यवस्था नहीं होने के कारण एक्स-रे नहीं हो पाएगा। राजेंद्र त्यागी के मुताबिक, अस्पताल में कई अन्य मरीज भी एक्स-रे कराने के लिए परेशान दिखाई दिए। इस दौरान मशीन खराब होने की बात भी सामने आई। मरीजों का कहना है कि अस्पताल में जांच की सुविधा नहीं मिलने से उन्हें समय और पैसा दोनों खर्च करना पड़ रहा है। दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों के लिए समस्या और गंभीर हो जाती है, क्योंकि उन्हें जांच के लिए दूसरे स्थान पर जाने की जरूरत पड़ सकती है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.