मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news health department in shackles unique performance of sp also surrounded on water crisis

Sonbhadra News: बेड़ियों में जकड़ा स्वास्थ्य विभाग: सपा का अनोखा प्रदर्शन, जल संकट पर भी घेरा.

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य और जल समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। नेता प्रमोद यादव ने स्वास्थ्य विभाग पर शोषण के आरोप लगाए। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी और गर्भवती महिलाओं की परेशानी उजागर हुई। “हर घर जल” योजना को फेल बताते हुए पानी की सप्लाई पर सवाल उठे। सुधार न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।

sonbhadra

1:08 PM, Apr 16, 2026

Share:

Sonbhadra News: बेड़ियों में जकड़ा स्वास्थ्य विभाग: सपा का अनोखा प्रदर्शन, जल संकट पर भी घेरा.
logo

प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार के “नारी शक्ति” के दावों पर सपा ने उठाए सवाल।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र

जिले में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और जल आपूर्ति की समस्या को लेकर गुरुवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अनोखा तरीका अपनाते हुए खुद को बेड़ियों में बांधकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिले के सीएचसी, पीएचसी और मेडिकल कॉलेजों में मरीजों का शोषण हो रहा है और स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को एक महीने तक का इंतजार करना पड़ता है, जिससे निजी अस्पतालों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। सबसे गंभीर स्थिति गर्भवती महिलाओं की बताई गई। प्रदर्शनकारियों के अनुसार मेडिकल कॉलेज में पानी की व्यवस्था न होने के कारण गर्भवती महिलाओं को तीन मंजिल से नीचे उतरकर पानी लेना पड़ रहा है। इस दौरान कई महिलाएं दर्द से कराहती नजर आईं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति उजागर होती है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर एडीएम के सामने अपना विरोध दर्ज कराते हुए उनके पैर तक पकड़ लिए और गांधीवादी तरीके से अपनी मांगों को रखा। सपा नेताओं का कहना था कि जनता की मूलभूत सुविधाओं के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार हैं। सपा नगर अध्यक्ष पार ब्रह्म सिंह सरदार ने कहा कि जिले का स्वास्थ्य विभाग अत्यंत दयनीय स्थिति में पहुंच चुका है और अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनहित के मुद्दे उठाने पर कार्यकर्ताओं को मुकदमे का डर दिखाया जाता है। इस दौरान सपा नेताओं ने “हर घर जल” योजना को भी विफल बताते हुए कहा कि पाइपलाइन बिछाने के बावजूद कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। उन्होंने योजना में भ्रष्टाचार और अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक ओर सरकार “नारी शक्ति” की बात करती है, वहीं दूसरी ओर अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की स्थिति बेहद चिंताजनक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्वास्थ्य और जल आपूर्ति की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन में अशोक केवट, शौर्य त्रिपाठी, शिवा यादव, मनीष केडिया, विकास यादव, जुनैद अंसारी, सरोज पासवान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, इस पूरे मामले पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.