ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news health department raids illegal clinic in chopan three beds and surgical equipment found preparation of fir

Sonbhadra News: चोपन में अवैध क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, तीन बेड और सर्जिकल उपकरण मिले; एफआईआर की तैयारी.

चोपन कस्बे में स्वास्थ्य विभाग ने संदिग्ध रूप से संचालित क्लीनिक पर छापा मारकर उसे सील कर दिया। निरीक्षण के दौरान तीन बेड, अलग-अलग कमरे और सर्जिकल उपकरण मिले, जबकि एक महिला को उपचार के लिए सीएचसी चोपन भेजा गया। एसीएमओ गुलाब प्रसाद ने अवैध गर्भपात की आशंका जताते हुए मामले में एफआईआर दर्ज कराने की बात कही।

sonbhadra

10:21 AM, Oct 9, 2026

Share:

Sonbhadra News: चोपन में अवैध क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, तीन बेड और सर्जिकल उपकरण मिले; एफआईआर की तैयारी.
logo

संदिग्ध क्लीनिक के निरीक्षण के दौरान बेड और चिकित्सा उपकरण मिले, स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस की मौजूदगी में क्लीनिक सील किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

चोपन कस्बे में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शिकायतों के आधार पर मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को क्लीनिक के अंदर तीन बेड, अलग-अलग कमरे और सर्जिकल उपकरण मिले। क्लीनिक में अवैध रूप से गर्भपात किए जाने की आशंका भी जताई गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस की मौजूदगी में क्लीनिक को सील कर दिया। एसीएमओ/नोडल गुलाब शंकर ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

काफी दिनों से मिल रही थीं शिकायतें-:

Img

एसीएमओ/नोडल गुलाब शंकर ने बताया कि संबंधित क्लीनिक को लेकर काफी दिनों से शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों में आरोप लगाया गया था कि एक अज्ञात महिला अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन कर रही है। इसके अलावा यहां गैरकानूनी तरीके से गर्भपात किए जाने की भी शिकायत सामने आई थी। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग मामले पर नजर रख रहा था। एसीएमओ/नोडल ने बताया कि वह सर्जरी के सिलसिले में कहीं जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें संबंधित क्लीनिक खुला हुआ दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

Img

निरीक्षण के दौरान वहां एक महिला भर्ती मिली, जिसे सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन भेजा गया। इस दौरान मौके की नजाकत को देखते हुए क्लिनिक से स्टॉफ भाग गए, हालांकि मौके पर एक स्कूटी मिली उसके आधार पर उस महिला तक पहुंचा जा सकेगा। फिलहाल महिला की चिकित्सकीय स्थिति और क्लीनिक में उसकी मौजूदगी से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

क्लीनिक के अंदर मिले तीन बेड और सर्जिकल उपकरण-:

Img

मौके पर निरीक्षण के दौरान क्लीनिक के अंदर बाकायदा कमरे बने हुए मिले। इन कमरों में तीन बेड लगे थे। इसके अलावा सर्जिकल उपकरण और अन्य सामान भी मिला। गुलाब शंकर के मुताबिक, मौके पर मौजूद उपकरणों और व्यवस्थाओं को देखकर यहां अवैध रूप से गर्भपात किए जाने की आशंका जताई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान चोपन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक भी मौजूद रहे।

पुलिस की मौजूदगी में सील किया गया क्लीनिक-:

क्लीनिक के संबंध में कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कस्बा इंचार्ज मनोज सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में क्लीनिक को सील करने की प्रक्रिया पूरी की गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी, ताकि अवैध रूप से क्लीनिक संचालित किए जाने के आरोपों की जांच हो सके और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

मकान मालिक के खिलाफ फिलहाल कार्रवाई नहीं-:

Img

एसीएमओ/नोडल गुलाब शंकर ने बताया कि जिस मकान में क्लीनिक संचालित हो रहा था, उसके मकान मालिक के खिलाफ फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सील किए गए प्रतिष्ठान को दोबारा खुलवाने के लिए संबंधित पक्ष को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन देना होगा। परिस्थितियों के अनुसार प्रतिष्ठान खुलवाने के लिए न्यायालय का रुख भी करना पड़ सकता है।

सिंदुरिया रोड पर भी हो चुकी है कार्रवाई-:

Img

एसीएमओ/नोडल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग जिले में अवैध अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। जहां से भी शिकायत मिलती है, वहां टीम भेजकर मौके की स्थिति का निरीक्षण किया जाता है और अनियमितताएं मिलने पर नियमानुसार कदम उठाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले सिंदुरिया रोड पर एक क्लीनिक और दो पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सील किया गया था। हालांकि, बाद में निरीक्षण के दौरान संबंधित एक प्रतिष्ठान में ताला खुला पाया गया। इस मामले में भी संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।

अवैध चिकित्सा गतिविधियों पर विभाग की नजर-:

Img

स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से चिकित्सा सेवाएं संचालित करने वाले प्रतिष्ठानों पर निगरानी का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। बिना आवश्यक अनुमति और निर्धारित मानकों के चिकित्सा सेवाएं संचालित करने से मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो सकते हैं। गुलाब शंकर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग अवैध अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ अभियान जारी रखेगा। शिकायत मिलने पर तत्काल मौके की जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल क्लीनिक को सील कर दिया गया है। गर्भपात किए जाने के आरोपों की पुष्टि और अन्य तथ्यों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.